ब्रेकिंग न्यूज़

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..

सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में कर दी बीयर-गांजा की डिमांड, दूल्हा भी रह गया हैरान

सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में कर दी बीयर-गांजा की डिमांड, दूल्हा भी रह गया हैरान

19-Dec-2024 09:27 AM

By First Bihar

DESK : शादी को दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है। इस रिश्ते के तहत एक अनजान परिवार से अचानक जान पहचान बनाई जाती है और फिर यह रिश्ता जन्मों तक निभाया जाता है। लेकिन, इस शादी में सबसे अधिक चर्चा दूल्हा -दुल्हन की होती है। लड़की परिवार वालों में तह चर्चा होती है कि दूल्हा का सौंदर्य कैसा है और दुल्हे के परिवार के दुल्हन के सभी काम काज पर नजर रखी जाती है। वहीं, दुल्हा -दुल्हन के लिए सबसे पहला दिन यानी सुहागरात का दिन काफी अहम होता है और अब इसी से जुड़ीं एक रोचक खबर निकल कर सामने आती है। 


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां सुहागरात पर एक दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तो मामला पुलिस थाने जा पहुंचा। पुलिस अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रही है। यह दुल्हन लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि, दुल्हन ने जैसे ही मुहं दिखाई में बियर और गांजा की डिमांड की तो पहले परिवार में ही विवाद होता रहा, लेकिन दूल्हे पक्ष ने बिना देरी किए मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा दिया। यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। 


वहीं, कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। जहां दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़की ने अपने पति से कोई डिमांड की है तो यह उनके बीच की बात है, इसमें परिवार वालों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए। वहीं पति ने कहा कि बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। जब मामला पुलिस थाने पहुंच तो पति ये भी आरोप लगाया कि दुल्हन लड़की नहीं है। दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप भी लड़के पक्ष की ओर से लगाए हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।