Hindi News / news / बेंगलुरु में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक की मौत आधा दर्जन...

बेंगलुरु में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक की मौत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 10, 2019, 9:20:33 AM

बेंगलुरु में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से हादसा, एक की मौत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

- फ़ोटो

DESK : बेंगलुरु में मंगलवार की रात एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। पुलकेशी नगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई इस घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हैं। अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के गिरने के पीछे बारिश को वजह बताया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में अब तक बारिश की वजह से इमारत और दीवार गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। रात के वक्त हुए इस हादसे के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायलों को मलबे से तुरंत बाहर निकाला। समय रहते अगर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाए गया होता तो मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी।