Surya Ketu Yuri: 18 साल बाद बन रहा सूर्य केतु युति का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत Surya Ketu Yuri: 18 साल बाद बन रहा सूर्य केतु युति का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत Bihar Crime News: बिहार में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, महिला समेत 6 लोग घायल Bihar News: ब्रह्मपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सत्य प्रकाश तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल Bihar News: ब्रह्मपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सत्य प्रकाश तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में जादू-टोना के शक में हैवानियत का गंदा खेल, खंभे से बांधकर जबरन मल खिलाया Bihar Crime News: बिहार में जादू-टोना के शक में हैवानियत का गंदा खेल, खंभे से बांधकर जबरन मल खिलाया Bihar News: 'मंत्री' से सुप्रीम कोर्ट के जज बने 'अय्यर साहब' ने ध्यान रखने में थोड़ी कमी क्या कर दी, इंदिरा सरकार ने न्यायाधीश के 'साढू' को ही सजा दे दी थी Bihar Bhumi: जमीन रिकॉर्ड अपडेट का बड़ा मौका...वरना पड़ेगा पछताना ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की है तैयारी, आपके घर जाने वाली है दो सदस्यीय टीम Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को तोड़ा, लोगों में भारी नाराजगी
26-Aug-2024 02:57 PM
By First Bihar
DESK: एक युवक घर के बाहर बंधी बकरी को घूर रहा था जिस पर बकरी की मालकिन की जब नजर गई। तब 72 वर्षीया बुजुर्ग महिला ने युवक से पूछा कि तुम मेरी बकरी को क्यों घूर रहे हो? इतना सुनते ही युवक गुस्सा हो गया और बुजुर्ग महिला से उलझ गया और इस दौरान गाली-गलौज करने लगा। जब बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने लाठी से उनकी पिटाई कर दी। जिससे वृद्ध महिला बुरी तरह घायल हो गयी।
रोने की आवास सुनकर उनकी नतिनी नानी को बचाने के लिए दौड़ी। तब युवक ने उसे भी गाली देने लगा और जान तक मारने की धमकी दे दी। उसके बाद वो मौके से फरार हो गया। आनन फानन में घायल बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पीड़िता की शिकायत पर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक वो पकड़ा नहीं गया है।
पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र का है। जहां करौंदी रांझी की रहने वाली 72 साल की बुजुर्ग महिला कौशल्या बाई बेन ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह खाना खाने के बाद घर के बाहर खड़ी थी। मोहल्ले का रहने वाला कृष्णा सेन उसके घर के बाहर किसी लड़की को नहीं बल्कि बंधी बकरी को घूर कर देख रहा था। इस पर बुजुर्ग महिला ने शख्स को टोक दिया।
जिसके बाद उस शख्स ने बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह लहुलुहान हो गयी। जिसके बाद बकरी को घूरने को लेकर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बकरी को घूरने से रोकने पर युवक ने बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद वो मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।