ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : कुआं खोलने को लेकर खूनी संघर्ष, बेटे और दामाद ने पीट-पीटकर दी हत्या; मातम का माहौल Bihar News: बिहार में पासपोर्ट के 10 हजार आवेदन रद्द, जमकर हो रहा फर्जीवाड़ा BIHAR LAND NEWS : इस जिले में जमीन खरीद-बिक्री पर सख्ती, अब अनिवार्य होगी यह जांच Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग,कहा - दरभंगा जाकर दिलवाएंगे न्याय Bihar Assembly Election 2025 : सीमांचल पर चुनावी फोकस: NDA का मास्टरस्ट्रोक या तेजस्वी का वादा , किस पर जनता को भरोसा ; जानिए क्या रहा है अबतक का समीकरण Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात;

बाढ़ में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, हालत नाजुक

बाढ़ में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, हालत नाजुक

12-Jul-2022 09:40 PM

By BADAL ROHAN

 PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के सबिता सिनेमा हॉल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब देर शाम अपराधी अचानक अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस दौरान दो लोगों को गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दोनों को आनन फानन में पीएमसीएच ले जाया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों की फायरिंग में जिन दो लोगों को गोली लगी है उसकी पहचान भी अभी नहीं हो पायी है। पुलिस हरेक एक बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


वही सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी रोड में एक स्कूल संचालक तौकीर आलम की बच्चों के अभिभावकों ने पिटाई कर दी। घायल तौकीर आलम राजद के युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। बताया जाता है कि 18 महीने के बकाए फीस मांगने पर छात्रा के अभिभावकों ने उसके साथ मारपीट की। घायल तौकीर आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


जबकि सासाराम के राजपुर अमारी में सड़क हादसे में एक 16 साल के युवक की मौत हो गयी है। पिकअप वैन की ठोकर से उसकी मौत हुई है। इस हादसे में पिकअप वैन का चालक राजेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक गौतम कुमार राजपुर के सोवेया का रहने वाला था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।