शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
04-Oct-2023 11:58 AM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर सिक्किम से सामने आ रही है, जहां बादल फटने के बाद भारी तबाही हुई है। बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। लपता हुए जवानों ने नदी में तलाश किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पहले बादल फटा और फिर अचानक तीस्ता नदी में इतना पानी आया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। गुवाहाटी डिफेंस के प्रवक्ता ने बताया है कि बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। इसके साथ ही कई और लोगों के भी लापता होने की खबर मिल रही है। सेवा और पुलिस की टीमें इलाके में राहत और बचाव कार्य चला रही हैं।
बाढ़ के कारण मेल्ली में नेशनल हाईवे 10 बह गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कई जगहों पर भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। बाढ़ के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए हैं वहीं कई गाड़ियां भी बाढ़ के पानी में बह गई हैं। नदी से सटे इलाकों को खाली करा लिया गया है, हालांकि अब भी कई लोग प्रभावित इलाके में फंसे हुए हैं। राज्य सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।