Bihar News: पहली पत्नी के रहते बिहार पुलिस चालक ने की दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले NDA घटक दलों की सियासी हलचल तेज, चिराग और कुशवाहा करेंगे शक्ति प्रदर्शन Bihar Crime News: भरी पंचायत में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, छापेमारी जारी Bihar News: बिहार में यहां खुलेगा भारत का चौथा शेर प्रजनन केंद्र, वन विभाग ने शुरू की तैयारी Bihar Crime News: बाढ़ में गैंगवार, 20 राउंड फायरिंग में 2 को लगी गोली Road Accident: मक्का लोड पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत; 20 घायल Patna Metro: पटना मेट्रो में बिना पढ़े-लिखे लोग भी कर सकेंगे सफर, जानें... क्या है खास सुविधा जो बनाएगी यात्रा आसान NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 की काउंसिलिंग शुरू, बिहार में MBBS की 1490 और BDS की 140 सीटें उपलब्ध Bihar News: नहाने गए 7 वर्षीय मासूम पर मगरमच्छ का हमला, मौत Bihar News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बिहार के 31 हजार से ज्यादा स्कूलों में होगा यह नया काम
03-Dec-2024 04:19 PM
By First Bihar
DESK: योग गुरु बाबा रामदेव ने बढ़ती उम्र को रोकने का देसी तरीका लोगों को बताया है। पतंजलि योगपीठ में योग अभ्यास के दौरान बाबा रामदेव ने अपने हाथों से गधी का दूध निकाला और उसे पिय लिया। ऐसा करने से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया।
अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रामदेव ने कहा कि गधी का दूध स्वादिष्ट और पाचन क्रिया के लिए लाभदायक होता है। गधी का दूध सुपर टॉनिक है यह स्वास्थ्य और सौन्दर्य दोनों के लिए भी लाभदायक है। बाबा रामदेव के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसे साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और ऊंटनी का दूध पहले निकाल चुके हैं लेकिन गधी का दूध पहली बार खुद से निकाले हैं।
उन्होंने आगे कहा कि गाय, भैंस और बकरी का दूध तो लोग पीते हैं। लेकिन गधी का दूध नहीं पीते हैं। बाबा रामदेव ने गधी के दूध के पीने से क्या फायदे होते हैं यह बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि गधी के दूध पीने से कई फायदे हैं। इसमें लेक्टोफेरिन नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें सबसे अधिक पौष्टिक होता है। इसे सुपर कॉस्मेटिक भी कहा जाता है। गधी का दूध त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है और बढ़ती उम्र को रोकने का यह देसी तरीका है। उन्होंने लोगों को गधी का दूध पीने को कहा।