गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली Bihar Crime News: दरभंगा में आधी रात भीषण डकैती, परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की जमकर लूटपाट
31-Jul-2024 01:32 PM
By First Bihar
ROHTASH : बिहार के रोहतास में कुदरती कहर बरपा है। यहां वज्रपात की वजह से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले में बुधवार को एक परिवार पर कुदरती कहर टूट पड़ा। यहां बारिश का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के लोगों पर आसमान से ठनका गिर गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। यह घटना करगहर प्रखंड के खैव देव की है। वज्रपात से घायल हुए पांचों लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि, रोहतास समेत आसपास के जिलों में मौसम ने करवट बदली है। ऐसे में इस गर्मी से परेशान एक परिवार के लोग बारिश की वजह से घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी तभी अचानक वज्रपात हुआ और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में मृतकों की पहचान शंकर राम और उसके भतीजे गोलू राम के रूप में हुई है। वहीं, गुड़िया देवी 32 वर्ष पति धनजी राम , रानी देवी 25 वर्ष पति ऋषि कपूर राम , सिंधु देवी 22 वर्ष पति श्री कृष्णा राम , दुर्गा कुमारी 16 वर्ष पिता शंकर राम , दिव्यांशु कुमारी 12 वर्ष पिता धनजी राम गंभीर रूप से झुलस गए। इनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उधर, मौसम विभाग ने बुधवार को रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, सीतामढ़ी, मुजप्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, नालंदा, नवादा, बक्सर और कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी कर ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।