ब्रेकिंग न्यूज़

Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश गोरी चमड़ी की डिमांड पर विदेशी लड़कियों की सप्लाई, पुलिस की रेड में उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम

असम और बंगाल की 5 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 3 मानव तस्कर भी गिरफ्तार

असम और बंगाल की 5 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 3 मानव तस्कर भी गिरफ्तार

26-Jan-2023 03:07 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मानव तस्करी का शिकार बनी असम और बंगाल की 5 लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान तीन मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मामला मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है। नौकरी दिलाने के नाम पर  इन सभी लड़कियों को मोतिहारी लाया गया था। जहां इन लड़कियों को ऑरकेस्ट्रा में डांस कराया जा रहा था और जबरन सेक्स रैकेट के धंधे में भी उतारा गया था। लेकिन इस बात की सूचना कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन को किसी ने दे दी। 


जिसके बाद कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन उन लड़कियों की खोजबीन में जुट गयी। तुलकौलिया पुलिस की मदद से महनवा गांव में छापेमारी की गयी जहां से पांचों लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त करायी गयी लड़कियों में चार असम और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जबकि गिरफ्तार तस्करों में दो असम का रहने वाला है जबकि एक पश्चिम बंगाल का निवासी है। गिरफ्तार मानव तस्करों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है अभी तक तस्करों ने कितनी लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद की है।


 वही सदर डीएसपी अरुण गुप्ता ने बताया कि एनजीओ की मदद से पांच नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। वही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जो इन लड़कियों को बहला फुसलाकर बिहार लाया था। जहां मोतिहारी में सभी लड़कियों से ऑरकेस्ट्रा में डांस कराया जाता था। उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। एनजीओ की मदद से रेस्क्यू कर सभी लड़कियों को मुक्त कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।