BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
15-May-2022 09:56 AM
By
MADHEPURA: इस वक़्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां नवजात बच्चे की खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। आशा कार्यकर्ता ने गांव की एक महिला को 50 हजार रुपए में नवजात बच्ची को बेचने की डील तय की। बच्ची मिलने के बाद महिला ने 30 हजार रुपए दे दिए। 20 हजार बकाया होने पर आशा महिला पर दबाव डालने लगी। जब आशा ने उसे पूरी तरह परेशान करना शुरू कर दिया तो महिला ये इस बात को पुरे गांव में बता दिया।
यह मामला बिहारीगंज थाना के कुस्थान का बताया जा रहा है। बच्ची खरीदने वाली महिला पूनम देवी ने बताया कि 'शादी के 20 साल के बाद भी उसे संतान नहीं हुई। इससे वह काफी दुखी रहती थी। जिसके बाद उसने गांव की ही आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी से मिलने गई। जबकि, गांव में पहले से इस बात की चर्चा थी कि निर्मला देवी कई लोगों को बच्चा दे चुकी है। वहीं, महिला ने बताया कि उसने निर्मला को भी एक बच्चा देने को कहा। महिला चाहती थी कि बेटी ही मिले। क्योंकि उसने सोचा कि बेटा लेने पर कई तरह का विवाद हो जाएगा।
20 हजार के लिए बना रही थी दवाब
वहीं, बीते 10 मई मंगलवार को उसे निर्मला देवी ने एक बच्ची दी। इसके बदले में पूनम और उसके पति रुपेश मंडल ने निर्मला आशा को 30 हजार रुपए दे दिए। इसमें से 10 हजार उसके पास थे और बकाया 20 हजार रुपए उसे गाय बेचकर दिए थे। निर्मला अब उससे और 20 हजार रुपए की मांग करने लगी। इसके बाद यह बात की जानकारी गांव के लोगो तक पहुंच गई। पूनम ने बताया कि वह कानूनी रूप से बच्चा कैसे गोद लेते है इसकी जानकारी उसे नहीं है। पर अब वो ये नहीं चाहती है कि उसका बच्चा उससे कोई वापस ले।
महिला को मिली धमकी
महिला ने बताया कि इस बात बाहर आ जाने के बाद आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी का बेटा उसके घर पहुंच गया और धमकी देने लगा। इतना ही नहीं उसने महिला को डॉ. विनोद के क्लिनिक पर ले गया। जहां उसने कहा कि इस मामले में उसका नाम नहीं आना चाहिए। किसी के पूछे जाने पर यह कहना होगा कि उसे कहीं और से बच्चा मिला है। पूनम ने कहा कि उन लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया है। पूनम देवी के पति रुपेश कुमार मंडल ने बताया कि लखन राम की पत्नी आशा कार्यकर्ता ने उसे 30 हजार में बच्ची दी है। वे लोग अब और 20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में आरोपी आशा कार्यकर्ता का कहना है कि उसने पूनम को बच्चा नहीं बेचा है। पूनम के घर में जब बच्चा आया तो आशा कार्यकर्ता होने के कारण वे लोग उसकी एंट्री करने गए थे। वह डॉ. विनोद के क्लिनिक पर दाय का काम करती है। उस पर लगाया गया आरोप गलत है। बिहारीगंज थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी।