Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
28-Jul-2022 09:54 PM
By
DESK: असम के रौरेया एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही इंडिगो की विमान का चक्का रौरेया एयरपोर्ट पर रनवे से उतरकर दलदल में जा फंसा। जिससे विमान में सवार 98 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जान खतरे में आता देख यात्री काफी डर गये और उनके बीच हड़कंप मच गया।
विमान के कर्मी यात्रियों की सुरक्षा के लिए जुट गये। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। सभी यात्रियों को वेटिंग रुम में ठहराया गया उनके खाने पीने की व्यवस्था की गयी। इंडिगो की विमान संख्या 6e-442 कोलकाता से दोपहर साढे बारह बजे उड़ाने भरती है और 1 बजकर 50 मिनट पर रोरैया एयरपोर्ट पहुंचती है।
गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही विमान टेकऑफ करे को तैयार था तभी विमान का टायर रनवे से उतर कर दलदल में फंस गया। जिसके बाद यात्रियों की जान खतरे में पड़ गयी। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया फिर दलदल में फंसे फ्लाइट के चक्के को भी निकाला जा सका।
बता दें कि पिछले कई महीने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। कभी फ्लाइट में खराबी आती है तो कभी बर्ड हिट की घटना सामने आती है। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जाती है। वही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की माने तो पिछले साल से अब तक विमानों में 478 बार तकनीकी खराबी आई।