Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान
28-Nov-2024 09:55 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार के अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि सभी शादी समारोह में जा रहे थे तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी।
घटना प्रसादी इंग्लिश सोन नहर पुल के पास हुई जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस हादसे में पति -पत्नी समेत बेटी की मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार लोग कामता से पटना जा रहे थे, जहां उन्हें एक शादी समारोह में जाना था। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मृतकों की पहचान बोध गया निवासी बाल गोविंद प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र परमानंद कुमार, कमता कलेर की 28 वर्षीया प्रियंका कुमारी, मृतक परमानंद कुमार की 22 वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी, उनकी सालभर की बेटी तन्नु कुमारी के रूप में हुई है। वही घायलों की पहचान वंशी निवासी नागेंद्र सिह के 20 वर्षीय बेटे नमनीत कुमार, 30 साल की सविता देवी और 45 वर्षीया बैजन्ती देवी के रूप में हुई है।