BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
14-May-2022 10:07 PM
By
ARARIA: अररिया जिले की नव पदस्थापित DM इनायत खान ने शनिवार को कुर्साकांटा प्रखंड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक सुन्दरीनाथ धाम में जाकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी उन्होंने मंदिर के पुजारी सिहेश्वर गिरी से ली।
डीएम इनायत खान ने इस दौरान मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी जायजा लिया। डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही लोग उन्हें देखने के लिए मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। डीएम के रूप में योगदान करने के बाद शनिवार को पहली बार इनायत खान कुर्साकांटा पहुंची थी।
उन्होंने प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर बकरा नदी पर बन रहे पड़रिया घाट पर पुल जो कुर्साकांटा एवं सिकटी प्रखंड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ रेखा कुमारी एवं सीओ श्यामसुंदर से भी डीएम इनायत खान ने विभिन्न विषयों के बारे में पूछताछ की।
डीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उनमें पारदर्शिता के साथ उनका क्रियान्वयन करने का निर्देश साथ चल रहे बीडीओ को दिया। सीमा सड़क का अवलोकन कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। कुर्साकांटा में नवनिर्मित मछली शेड का भी निरीक्षण किया फिर प्रखण्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।