Corruption in Bihar : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्ति और नोट बरामद Bihar Assembly Elections 2025: क्या मुस्लिम वोट बैंक पर अब भी RJD का है वर्चस्व? आंकड़े बताते हैं सच; जानिए... Bihar News: आजादी के बाद पहली बार बिहार के इस जिले में पहुंचेगी ट्रेन, तैयारी शुरू.. BIHAR CRIME : बिहार से शुरू होगी दो अमृत भारत ट्रेनें, टाइम टेबल जारी; वंदे भारत एक्सप्रेस Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक बहाली में धांधली! अब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, मुश्किलों में ACS! Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट.. Bihar News: राजगीर से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत BIHAR ELECTION : Bihar News: जन्म लेते ही प्रशांत किशोर ने नर्स की अंगूठी गायब कर दी थी! बक्सरवासियों ने BJP सांसद संजय जायसवाल को दी है यह जानकारी, क्या है मामला..... Nepal Political Crisis: नेपाल में आधी रात को पलटी सियासी बाजी, सुशीला कार्की बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री Patna High Court Chief Justice : पटना हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस पी. बी. बजंथरी की नियुक्ति की सिफारिश
31-Aug-2024 07:44 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती हो रही है और अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है जहां एक महादलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
गैंगरेप की घटना में शामिल एक दरिंदे को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि कृष्णाष्टमी मेला देखने के लिए लड़की गयी हुई थी। शुक्रवार की देर रात जब वो मेला देखकर घर लौट रही थी तभी 5 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कार्रवाई के लिए उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। फरार अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक किसी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि यह दावा जरूर कर रही है कि जल्द ही चारों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।