मुजफ्फरपुर: पशु व्यवसायी से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कैश भी बरामद सरैया बाजार से अयोध्या के लिए 17वां जत्था रवाना, अजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला बड़हरा में माई-बहन सम्मान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, 50 हज़ार से अधिक फॉर्म जमा Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला, BJP एमएलए से EOU ने तीन घंटे तक की पूछताछ; अब JDU विधायक की बारी Bihar Politics: बिहार में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला, BJP एमएलए से EOU ने तीन घंटे तक की पूछताछ; अब JDU विधायक की बारी मोतिहारी के इन सरकारी स्कूलों में 'चवन्नी' का काम नहीं और BSEIDC से करोड़ों की अवैध निकासी ! खुलासे के बाद भी भुगतान को लेकर 'पटना' भेजी जा रही सैकड़ों फाइल
04-Sep-2023 07:27 PM
By First Bihar
NALANDA: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पोते को गोली मारने के दौरान आरसीपी सिंह को भी देख लेने की धमकी अपराधियों ने दी थी। अब आरसीपी सिंह की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पोते को गोली मारने की धमकी दी गयी थी और फिर उसे गोली मारी गई। इस दौरान हमें भी बर्बाद करने का धमकी दी गयी। इसके बारे में नीतीश सरकार को सोचना चाहिये की उनके राज्य में यह हो क्या रहा है?
आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपने आस-पास के लोगों को ही सुरक्षा देते हैं। हम जैसे लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते। कल मेरे पोते को गोली मारी गयी थी और हमें भी बर्बाद करने की धमकी दी गयी थी। लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी हमसे बात करना भी मुनासिब नहीं समझे। जब की हम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री के अलावे बिहार सरकार मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। लेकिन हमारी सुरक्षा की चिंता उन्हें नहीं है। क्योंकि अब हम जेडीयू छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। सरकार अगर सुरक्षा नहीं उपलब्ध कराती हैं तो कोई बात नहीं। हम भगवान पर विश्वास करने वाले लोग हैं। जनता मेरे साथ है जनता ही हमारी सुरक्षा करेगी।
आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ा हुआ है कि प्रदेश में दहशत का माहौल है। जेडीयू के नेताओं को जेड कैटगरी की सुरक्षा मिली हुई हैं जबकि मेरे पास सिर्फ एक सिपाही है। असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों में डर बढ़ रहा है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखना होगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सब कुछ अस्थायी है इसलिए जरूरी है कि सिर्फ अपने लोगों को सुरक्षा नहीं देनी चाहिए। दूसरों के बारे में भी सोचना चाहिए। ना हम घबराने वाले हैं और ना ही हमारे समर्थक घबराने वाले है। केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों को यह तय करना है इस संबंध में हम क्या कहेंगे? सुरक्षा व्यवस्था को हम स्टेटस सिंबल के रूप में नहीं लेते है। काम करने में कोई बाधा नहीं हो यह हम चाहते हैं।
गौरतलब है कि सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू कुमार को गोली मारी थी। आरसीपी सिंह ने बताया था कि पिंटू कुमार उनके पोते हैं। जिन लोगों पर गोली मारी है वो जदयू के आदमी हैं जो नालंदा में एक मंत्री के काफी करीबी बताए जा रहे हैं। पिंटू अभी खतरे से बाहर हैं। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में मुझसे राजनीतिक रूप से लड़ने की ताकत नहीं है। इनकी पार्टी जेडीयू के लोग इतने बौखलाए हुए है कि अब मेरे रिश्तेदारों को गोली मार रहे हैं और हमें भी धमकी दे रहे हैं।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..