Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
14-Sep-2023 07:23 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर मुंबई से आ रही है, जहां लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन अचानक रनवे से फिसल गया। इस हादसे के बाद विमान दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के वक्त विमान पर 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में विमान पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मची रही।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के दौरान रनवे से फिसल गया। हादसे के वक्त भारी बारिश हो रही थी। जिसके कार विजिबिलिटी 700 मीटर ही थी। लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड विमान रनवे से फिसलने के बाद दो हिस्सों में बंट गया। इसके बाद विमान में आग लग गई।
रनवे पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 9 सीटों वाले सुपर-लाइट बिजनेस जेट में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद काफी देर तक मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मची रही। फिलहाल रनवे पर विमानों का संचालन सामान्य बताया जा रहा है।