सीतामढ़ी में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार चुनाव से पूर्व मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: मुखिया पति कमरुद्दीन मियां के घर से हथियार और लग्जरी गाड़ियां बरामद Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती; दो लाइन हाजिर Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन
18-Jun-2022 09:15 PM
By
PATNA: केंद्र की सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ स्कीम के खिलाफ बिहार के विभिन्न हिस्सों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित युवाओं का उग्र प्रदर्शन लगातार आज चौथे दिन भी जारी रहा। आज इनके समर्थन में बिहार बंद का आह्वान कर दिया गया था। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन समेत कई विपक्षी दलों के साथ-साथ विभिन्न छात्र यूनियन की तरफ से बिहार बंद का आह्वान किया गया था। शनिवार को मसौढ़ी, जहानाबाद और रोहतास में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई। इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर भी खासा असर पड़ा। वही फंसे यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। झाझा,पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 और 20 जून को किया जाएग। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।
पूर्व मध्य रेलवे झाझा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा जो इस प्रकार है। 1. गाड़ी संख्या 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को 23.40 बजे झााझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी। 2. गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी।
3. गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू-बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बेंगलूरू पहुंचेगी। 4. गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी।
5. गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर 21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी। 6. गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी ।
7. गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी। 8. गाड़ी संख्या 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी ।