ब्रेकिंग न्यूज़

भारत की कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान ने उठाए कदम, एयरस्पेस और वाघा बॉर्डर को किया बंद Pahalgam Terror Attack: ढाबे वाले की गलती ने बचा ली 11 लोगों की जान, पहलगाम हमले में बाल-बाल बचे पर्यटकों की आपबीती Bihar Politics: VIP ने सुपौल के छातापुर में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा हुए शामिल महागठबंधन की बैठक में CM फेस पर फिर चर्चा नहीं: तेजस्वी को जवाब नहीं सूझा, कहा-पिछली ही बैठक में सब तय हुआ था, होशियार लोग समझ रहे हैं Bihar Rain Alert: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 अप्रैल तक होगी आंधी-बारिश Bihar Crime News: संत पॉल एकेडमी में महिला सफाईकर्मी के साथ रेप, स्कूल के शिक्षक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप Bihar News: थाने का ड्राइवर ही निकला गांजा तस्कर, SP की नजरों में आने के बाद हुआ खुलासा Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला PSL 2025 Broadcast Suspended: पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं दिखेंगे पाक में होने वाले मैच Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के परिजनों से मिली पवन सिंह की पत्नी, बोलीं..कायराना हरकत करने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब

अगर शरीर में दिख रहा ये लक्षण तो समझें विटामिन B-12 की कमी, दूर करने का ये है उपाय

अगर शरीर में दिख रहा ये लक्षण तो समझें विटामिन B-12 की कमी, दूर करने का ये है उपाय

10-Feb-2023 11:28 AM

By First Bihar

DESK : हम अक्सर अपने हेल्थ को लेकर कई विशेष ध्यान नहीं देते हैं। शरीर में आ रहे कई बदलाओं को युही नज़रन्दाज कर देते हैं। जब तक हमें जरुरी ना लगे हम डॉक्टर के पास अपनी परेशानी लेकर नहीं जाते हैं।  आज कल के भागदौड़ के भरी ज़िन्दगी में हम अपने शरीर में हो रहे बदलाओं और लक्षणों पर खास ध्यान नहीं देते हैं। आज हम आपको विटामिन 12 के बारे में जानकारी देंगे, साथ ही इसके कमी से होने वाली बिमारियों के बारे में भी जानेंगे।   


आप सभी को पता होगा कि हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की अहम योगदान होती है। विटामिन 12 को सभी पोषक तत्वों में ससे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हमारे शरीर को सही तरह से चलाने के लिए जरूरी होता है। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन इसकी कमी की शिकायतें सुनने को मिलती रहती है। इसका निर्माण हमारे शरीर के अंदर नहीं  होता है। इस लिहाजा यह बेहद जरूरी है कि, हम अपने खान- पान में उन चीज़ों को शामिल करें जिससे इसकी कमी पूरी हो जाए। 


 दरअसल, विटामिन 12 सभी पोषक तत्वों में सबसे अधिक जरूरी है। यह हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के निर्माण और ब्रेन हेल्थ बूस्ट के साथ नरेवस सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। यही कारण है कि,जब हमारे शरीर में विटामिन 12 की कमी होने लगती है तो हम कई बिमारियों से घिर जाते हैं। सिरदर्द, थकान, त्वचा का पीला होना, मुहं में झाले पड़ना, किसी काम में मन ना लगना, किसी चीज को समझने में देरी होना,हाथ- पैरों में जलन या झनझनाहट होने लगता है।  यह सब लक्षण विटामिन 12 की कमी का है। 


इसके आलावा  विटामिन 12 के कमी के कारण मुंह में अल्सर हो जाता है, पूरा जीभ लाल हो जाती है और दर्द देने लगती है। कई स्टडी में यह पाया गया दै कि विटामिन 12 के कमी आपके मेमोरी पर भी गहरा असर डालती है। आप चीजों को भूलने लगते हैं और किसी काम में ध्यान नहीं लगा पाते हैं। इसकी कमी से नर्वस सिस्टम और ब्रेन हेल्थ को बूस्ट होने में कमी आने लगती है। इससे माइग्रेन का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ विटामिन 12 के कमी से हाथ- पैर में सूजन आ जाता है, पैर के तलवे में जलन होती है। शरीर में विटामिन 12 के कमी से कोबालामिन की समस्या शुरु हो जाती है, जिससे शरीर में लाल कोशिकाओं की निर्माण नही होती है और शरीर पीला पड़ने लगता है। इसलिए इसकी कमी को दूर करने के लिए सोयाबिन, ओटमील, दही, मक्का, मल्टीग्रेन आटा के साथ दुध से बनी हुई चीजों का सेवन करें।