Hindi News / news / आजम पर शर्मिंदा संसद, रमा देवी पर टिप्पणी को लेकर सपा सांसद की...

आजम पर शर्मिंदा संसद, रमा देवी पर टिप्पणी को लेकर सपा सांसद की फजीहत

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 26, 2019, 3:10:23 PM

आजम पर शर्मिंदा संसद, रमा देवी पर टिप्पणी को लेकर सपा सांसद की फजीहत

- फ़ोटो

DELHI : गुरुवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद रामादेवी पर टिप्पणी करके बुरे फंसे सपा सांसद आजम खान को लेकर संसद में आज एक बार फिर से चर्चा हुई लगभग सभी दलों ने आजम खान के बर्ताव की आलोचना करते हुए स्पीकर ओम बिरला से उचित कार्रवाई करने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और निर्मला सीतारमण ने भी स्पीकर से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी उचित कार्रवाई के लिए स्पीकर से आग्रह किया लोकसभा में सभी दल सपा सांसद के बर्ताव पर शर्मिंदा दिखे। गुरुवार को स्पीकर ओम बिड़ला की गैरमौजूदगी में आसन पर बैठी बीजेपी सांसद रामा देवी को आजम खान ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आजम खान ने रामादेवी को संबोधित करते हुए कहा था कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि आपकी आंखों में देखते रहने को मन करता है। सपा सांसद के इस बयान के बाद लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ था। बाद में आजम खान सदन से बिना कुछ बोले निकल गए थे लेकिन आज एक बार फिर से सदन में आजम खान की जबरदस्त घेराबंदी हो गई।सभी सांसदों की बात सुनने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन को यह आश्वासन दिया कि वो सभी दलों के साथ बैठक कर जल्द कार्रवाई करूंगा.