K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल
04-May-2022 04:52 PM
By RANJAN
SASARAM: नक्सली मोहन बिंद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चेनारी थाना क्षेत्र के मगजपुरा से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली मोहन बिंद लेवी वसूलने के मामले में वांछित था। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
रोहतास एसपी आशीष भारती ने प्रेस को बताया कि मोहन बिंद की तलाश पिछले कई सालों से थी। उसके खिलाफ तिलौथू और चेनारी थाने में कई मामले दर्ज है। ईट भट्टा, कंस्ट्रक्शन कंपनी और ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए मोहन बिंद प्रसिद्ध है। SSB और BMP की मदद से इस नक्सली को गिरफ्तार किया गया।
अब इसकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नक्सली मोहन बिंद के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। बता दें की कैमूर पहाड़ी के तलहटी के इलाके में लेवी वसूलने के लिए भाकपा माओवादी संगठन ने मोहन बिंद को नियुक्त किया था। गंगा-सोन-विंध्याचल कमेटी में यह लेवी वसूली के लिए मुख्य सूत्र था।