ब्रेकिंग न्यूज़

सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली

आज मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार, : नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों में उमड़ी भीड़

आज मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार, : नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों में उमड़ी भीड़

17-Jun-2024 08:07 AM

By First Bihar

PATNA  कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा आज देशभर में मनाया जा रहा है। राजधानी पटना सहित प्रदेश भर के ईदगाहों और मस्जिदों में इसकी नमाज अदा की जा रही है। इसमें काफी संख्या में मुसलमान परवरदिगार की बारगाह  में सजदा कर रहे हैं। 


दरअसल, ईद-उल-अजहा का त्यौहार दो नबियों इब्राहीम और उनके बेटे इस्माइल की याद में मनाया जाता है मुस्लिम समाज के लोग इस खास दिन पर खुदा की राह में कुर्बानियां पेश करते आ रहे हैं। वहीं बकरीद को लेकर राजधानी पटना में प्रशासन भी चौकस है।

बताया जाता है कि हजरत इब्राहीम का खुदा में पूरा भरोसा था। एक बार उन्हें सपना आया कि वह अपने बेटे की कुर्बानी दे रहे हैं। इसे उन्होंने अल्लाह का संदेश मान लिया। इसके बाद उन्होंने खुदा के लिए अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला ले लिया। उनकी इबादत पर खुदा को रहम आ गया। इसके बाद खुदा ने बेटे की जगह जानवर की कुर्बानी की बात कह दी। इब्राहीम ने इस पर अमल किया। उन्होंने अपने खास मेमने की कुर्बानी दे दी। तब से बकरीद पर कुर्बानी का चलन हो गया। इसीलिए बकरीद मनाई जाती है।


वहीं, बकरों की खरीदारी के लिए रविवार की देर रात तक लोग बाजार में रहे। मंडी में गुलाबी रंग की खाल वाले बकरों को लोगों ने ज्यादा पसंद किया है। दूधिया सफेद रंग के बकरे देखने में भी सुंदर लगते हैं। लोग ने ऐसे बकरों को मुंह मांगे दामों में खरीदा है।


बकरीद की कुर्बानी 17, 18 और 19 जून को होगी। ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 10 बजे पटना के गांधी मैदान में होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। ईदगाह में सफाई और टेंट का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है। ईदगाह परिसर और उसके आसपास भी सफाई कराई गई है।