ब्रेकिंग न्यूज़

Jyoti Malhotra: पाकिस्तानी जासूस की रडार पर बिहार का यह लोकप्रिय मंदिर? सक्रिय हुई पुलिस Saudi Arabia: 8 महीने से न वेतन, न खाना.. सऊदी अरब में फंसे बिहार के दर्जनों मजदूर Ram Gopal yadav caste remarks controversy: विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की जांच करेगा SC-ST आयोग Natural Hydrogen: धरती की गहराइयों में मिला खजाना, 1.70 लाख साल तक दुनिया को नहीं होगी स्वच्छ ऊर्जा की कमी Bihar News: अब निजी एजेंसी नहीं, भवन निर्माण विभाग खुद करेगा निर्माण सामग्री की जांच Hon Hai: काम न आया ट्रंप का मुंह फुलाना, Apple की पार्टनर कंपनी भारत में करेगी 12,800 करोड़ का निवेश Bihar crime news: मस्जिद के सामने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, लोगों में दहशत का माहौल Bihar Heavy Rain Alert: इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, वज्रपात को लेकर भी IMD ने चेताया LSG vs SRH: लखनऊ को ले डूबी हैदराबाद, काम न आईं संजीव गोयनका की दुआएं BIHAR: सहरसा में पुलिस की टीम हमला, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल

71 के हुए CM नीतीश.. आज विकास दिवस के रूप में जन्मदिन मनायेगा जदयू, जानिये क्या-क्या है कार्यक्रम

71 के हुए CM नीतीश.. आज विकास दिवस के रूप में जन्मदिन मनायेगा जदयू, जानिये क्या-क्या है कार्यक्रम

01-Mar-2022 07:31 AM

By

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए। राजधानी पटना के हर प्रमुख रास्ते पर उन्हें बधाई देने के लिए बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अपने नेता का जन्मदिन को खास अंदाज 'विकास दिवस' के रूप में मना रहे हैं। जेडीयू कार्यकर्ता आज के दिन रक्तदान करके सीएम नीतीश को जन्मदिन का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन है, तो 71 पाउंड ब्लड डोनेट करने की तैयारी है।


बता दें कि केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार में सबसे लम्बी अवधि से  जनता की सेवा कर रहे  माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम  स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लिखा है- संकल्पित होकर अपने कार्यकौशल व अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के सर्वमान्य नेता "विकास पुरूष"  आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। जय बिहार, जय नीतीश कुमार।


इधर, सीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बिहार विकास कप-2022 का आयोजन छात्र जदयू की तरफ से किया गया है, जिसमें 4 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, इस मौके पर 7.1 पौंड का केक काटा जाएगा। यह आयोजन पटना के उर्जा स्टेडियम में किया जाएगा। आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि विगत 5 वर्षों बिहार विकास कप का आयोजन हो रहा है।