NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर
01-Oct-2022 05:32 PM
By
MADHUBANI: मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। 50 हजार के ईनामी सहित 5 कुख्यात अपराधी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गये। इनके पास से एक देसी कट्टा, 17 कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने फुलपरास थाना क्षेत्र में कार्रवाई की।
पचास हजार का ईनामी कुख्यात लोचन यादव सहित सुनील यादव, विरेंद्र यादव, अविनाश यादव और संतोष यादव को एसटीएफ और लोकल पुलिस ने पकड़ा है। मधुबनी SP सुशील कुमार ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि फुलपरास का कुख्यात व तीन दर्जन से अधिक गंभीर मामले के आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है।
सुनील यादव की पत्नी प्रमिला देवी नगर पंचायत चुनाव में उप मुख्य पार्षद पद की प्रत्याशी हैं। सुनील यादव मतदाताओं को प्रमिला देवी के पक्ष में वोट देने का दबाव डाल रहा था। इस बात की शिकायत मधुबनी SP सुशील कुमार को मिली। जिसके बाद एसपी सुशील कुमार ने STF व अन्य थानों की पुलिस को सुनील यादव को पकड़ने का निर्देश दिया।
जिसके बाद फुलपरास थाना क्षेत्र के बरहीगांव में घेराबंदी कर सुनील यादव को सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उसने गोली चला दी जिसके बाद STF ने जवाबी कार्रवाई की। एसटीएफ ने तीन दर्जन से ज्यादा मामले में फरार 50 हजार का ईनामी कुख्यात लोचन यादव सहित सुनील यादव, विरेंद्र यादव,अविनाश यादव और संतोष यादव को धर दबोचा। इनके पास से एक पिस्टल,1 देसी कट्टा,17 जिंदा कारतूस,1 खोका, 3 मोबाइल बरामद किया है।