Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती Bihar Crime News: यूपी की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, स्टेशन के पास तीन मनचलों ने जबरन किया गंदा काम Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला
24-Dec-2024 05:14 PM
By First Bihar
DESK: राजस्थान के कोटपूतली में 3 साल की चेतना 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गयी। वो 120 फीट पर जाकर 27 घंटे से भूखी प्यासी अटकी हुई है। उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हो पायी है। अभी तक एनडीआरएफ उसे 30 फीट ही ऊपर खींच पाये हैं।
बोरवेल के अंदर कैमरे को डाला गया है लेकिन बच्ची की मूवमेंट नहीं दिख रही है। अब बोरवेल के पास पाइलिंग मशीन से गड्ढा खोदने का काम जारी है। हालांकि बच्ची के दादा हरसहाय चौधरी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन कह रहा है कि हम मिट्टी हटा रहे हैं। अब बोल रहे हैं कि मशीन से गड्ढा खोदेंगे। अभी तक मशीन भी नहीं मंगवाई गयी है। पता नहीं कब काम शुरू किया जाएगा।
घटना किरतपुरा क्षेत्र के बड़ीयाली की ढाणी की है जहां की रहने वाली चेतना सोमवार दोपहर 1:50 बजे घर के पास बने बोरवेल में गिर गई थी। बीते 27 घंटे से भूखी-प्यासी चेतना बोरवेल में 120 फीट पर अटकी हुई है। जो रिंग बोरवेल में डाला गया था वो बच्ची के कपड़ों में उलझ गया। बता दें कि बोरवेल 700 फीट गहरा है। जिसमें गिरने के बाद चेतना पहले 150 फीट नीचे थी।
रेस्क्यू ऑपरेशन में रिंग रॉड और अंब्रेला तकनीक से बच्ची को ऊपर की तरफ खींचा गया। जिसके बाद वो 120 फीट पर अटक गई। बच्ची को ऑक्सीजन पाइपलाइन की मदद से लगातार दी जा रही है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। सभी लोग बच्ची के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम लगातार बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।