ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़ Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़ Bihar News: बिहार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना

3 मार्च को पटना में महागठबंधन की महारैली, राहुल गांधी होंगे शामिल

3 मार्च को पटना में महागठबंधन की महारैली, राहुल गांधी होंगे शामिल

21-Feb-2024 06:02 PM

By First Bihar

PATNA: 20 फरवरी से तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर निकले हैं। 01 मार्च को बांका, जमुई और लखीसराय में जनसभा के बाद जन विश्वास यात्रा का समापन होगा। तेजस्वी यादव की विश्वास यात्रा के बाद 3 मार्च को महागठबंधन की महारैली पटना में होने वाली है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दीपांकर भट्टाचार्य, येचुरी, राजा सहित कई नेता शामिल होंगे।


आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गयी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस दौरान दावा किया कि इस महारैली में 10 लाख लोग शामिल होंगे। वही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पूरा बिहार इंडिया गठबंधन के साथ है। 3 मार्च को भारी संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचेंगे। रैली की तैयारी में महागठबंधन के तमाम लोग जुटे हैं। 


वही आरजेडी के प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार का विश्वासघात किया गया उसे लेकर बिहार की जनता गुस्से में हैं और बिहार में परिवर्तन चाहती है। लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने पटना में बड़ी रैली करने का फैसला लिया है। 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में लोगों की अपार भीड़ जुटेगी। इस महारैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लेफ्ट के कई नेता शामिल होंगे। महारैली की तैयारी शुरू कर दी गयी है। 


बता दें कि तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर है। जन विश्वास यात्रा के पहले दिन तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शिवहर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने वहां की जनता को रैली में आने का न्योता दिया। कहा कि 3 या 4 मार्च को पटना में बड़ा रैली होगा आप लोग आएंगे ना..लोगों ने एक सूर में रैली में शामिल होने की बात कही। 


हालांकि उस वक्त उन्होंने यह क्लियर नहीं किया था कि रैली 3 मार्च को होगी या फिर 4 मार्च को होगी। लेकिन आज इस रैली की घोषणा कर दी गयी है। 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की महारैली की घोषणा की गयी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संयुक्त रूप से पटना में होने वाली महागठबंधन की महारैली की जानकारी दी।