ब्रेकिंग न्यूज़

26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली Bihar Crime News: दरभंगा में आधी रात भीषण डकैती, परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की जमकर लूटपाट Bihar News: नाबालिग से गैंगरेप मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख मुआवजे का भी आदेश Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार

25 कांवरियों से भरा ट्रैक्टर नहर में पलटा, एक महिला की मौत 4 की हालत नाजुक, सीतामढ़ी में जलाभिषेक कर लौट रहे थे नेपाल

25 कांवरियों से भरा ट्रैक्टर नहर में पलटा, एक महिला की मौत 4 की हालत नाजुक, सीतामढ़ी में जलाभिषेक कर लौट रहे थे नेपाल

04-Aug-2024 09:52 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भगवान शिव को जलाभिषेक कर नेपाल लौट रहे 25 कांवरियों से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 54 साल की महिला कांवरिया की मौत हो गयी है जबकि 4 कांवरियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वही कई लोग घायल हो गये हैं। घायलों को नहर से निकालकर अस्पताल भेजा गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


भारत का बॉर्डर पर करते समय नेपाल में कांवरियों से भरी ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार हो गई है।  बागमती नदी के नहर में ट्रैक्टर पलट गई है। जहां घटनास्थल पर कोहराम मच गया घटना में घायल चक्रघट्टा गांव पालिका 5 पडरिया निवासी करीब 54 वर्षीय महिला कांवरिया पतही देवी की बिरगंज स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 


वहीं इसी गांव पालिका के 26 वर्षीय शांति देवी,नौ वर्षीय पुत्री सुष्मिता,चालीस वर्षीय गीता देवी तथा इनकी ग्यारह वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी जख्मी है,सभी को इलाज के लिए मलंगवा भेजा गया है। ये सभी लोग सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के मडिया मनकेश्वर नाथ धाम मंदिर से जलाभिषेक कर नेपाल लौट रहे थे तभी इसी दौरान कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर पानी से भरे नहर में पलट गया।