ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में मुखिया की दबंगई, घर में घुसकर युवक के साथ की मारपीट; विरोध करने पर महिलाओं से की छेड़खानी Bihar Crime News: बिहार में मुखिया की दबंगई, घर में घुसकर युवक के साथ की मारपीट; विरोध करने पर महिलाओं से की छेड़खानी Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियां... जीवन, चरित्र और सफलता का मार्गदर्शन Train Accident Averted: ट्रैकमैन की सतर्कता से बची 800 जिंदगियां, बरेली में टल गया बड़ा रेल हादसा Book Reading Habits: किताबों से दोस्ती कर , सोचने-समझने की शक्ति को जगाएं! Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Babil Khan: रोते-बिलखते इरफ़ान के लाडले का वीडियो वायरल, कहा "बॉलीवुड से फेक इंडस्ट्री कहीं नहीं देखी" Vehicle Re-Registration Bihar: बिहार की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां, यहां देखें पूरी प्रक्रिया.. No helmet for fashion: बाल और मेकअप न बिगड़े, इसलिए महिलाएं नहीं पहन रहीं हेलमेट! पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोलीं लड़कियां ?

दो बालू कारोबारियों की दिनदहाड़े हत्या, बालू का अवैध खनन बना हत्या का कारण

दो बालू कारोबारियों की दिनदहाड़े हत्या, बालू का अवैध खनन बना हत्या का कारण

20-Apr-2021 04:56 PM

By

BHAGALPUR:  बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां बालू के अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के दनियालपुर की है जहां बालू कारोबारी रुपेश यादव और राहुल मंडल को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। गोलियों की तड़तराहट से पूरा इलाका गुंज उठा। दिनदहाड़े डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 



बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र के कुंठा निवासी उदय यादव के 28 वर्षीय बेटे रुपेश यादव और कामदपुर निवासी देवेंद्र मंडल के पुत्र 26 वर्षीय राहुल मंडल की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रुपेश यादव बालू कारोबारी था जबकि दूसरा राहुल था जो रुपेश का ही मुंशी बताया जा रहा है। वही दानियालपुर निवासी सकलदेव और अरविंद रुपेश के यहां देखरेख का काम करता था। जब साइट पर रुपेश और राहुल नहीं होते थे तो सकलदेव और अरविंद दोनों चोरी-छिपे बालू बेचा करता था जिससे उन्हें आमदनी होती थी। कई दिनों से दोनों बालू की अवैध बिक्री कर रहे थे लेकिन तभी एक दिन इस बात की भनक रुपेश को लग गयी फिर क्या था रुपेश ने दोनों की भटकार लगा दी। लेकिन इस दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी तब रुपेश ने दोनों को काम से ही हटा दिया। तब सकलदेव ने इस दौरान रुपेश को जान से मारने की धमकी दे दी।  



रुपेश यादव के साथ हुए विवाद के बाद सकलदेव और अरविंद अलग हो गए और अपना अलग से व्यवसाय करने लगे और आज जब खेत से बालू का खनन किया जा रहा था तभी अपने दो भगीना के साथ सकलदेव यादव और अरविंद यादव कुछ अज्ञात अपराधियों के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राहुल मंडल को अपराधियों ने बांए जबड़े में गोली मार दी। घटनास्थल पर कुछ ही दूरी पर सोए रुपेश यादव को भी अपराधियों ने चारों तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ 5 गोलियां दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गया। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।