शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
26-Jan-2023 04:09 PM
By First Bihar
RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां 15 लाख रुपए के इनामी नक्सली ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंड कर दिया है। हार्डकोर नक्सली के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 50 मामले दर्द हैं। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षा बलों और पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। सरेंडर करने वाले हार्डकोर नक्सली की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। हालांकि नक्सली के सरेंडर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित बसबूटा के रहने वाला नक्सली नवीन यादव कई बड़े नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस और सुरक्षा बलों को लंबे समय से नवीन यादव की तलाश थी। नक्सली नवीन यादव कई इलाकों में सक्रिय रहा है और संगठन को मजबूत करने में उसने महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नवीन यादव ने लेवी के पैसों से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है और कई एकड़ जमीन का मालिक है। सुरक्षा बलों के लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के कारण नवीन यादव बूढ़ापहाड़ इलाके को छोड़कर दूसरे जगह कैंप कर रहा था।
बिहार के औरंगाबाद-गया सीमा पर साल 2016 में हुए नक्सली हमले में नवीन यादव शामिल था। इस हमले में कोबरा के 10 जवान शहीद हो गए थे। इससे पहले साल 2013 में लातेहार के कटिया में पुलिस पर हुए हमले में भी नवीन यादव शामिल रहा है। साल 2011 में तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमले में आठ जवान शहीद हो गये थे, इसमें भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा गढ़वा के भंडरिया में नक्सली हमले में थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद हो गये थे। इन सभी हमलों में भी नवीन यादव शामिल था।