Bihar News: बिहार में विकास की हकीकत! घुटने भर पानी में पुलिस; लॉकअप से लेकर वायरलेस रूम तक जलजमाव BIHAR NEWS : बेगूसराय होमगार्ड झड़प: बड़ी बलिया कैंपस में दो गुट भिड़े, दर्जनभर घायल, एंबुलेंस पर भी हमला Bihar Politics: अनंत सिंह को लेकर आज होगा बड़ा फैसला, NDA के कार्यक्रम में मिलेंगे नए संकेत; इन्हें लग सकता है झटका Bihar News: पूर्णिया को मिली बड़ी सौगात, इस रुट से शुरु हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें... कहां-कहां होगा ठहराव? BIHAR NEWS : BIHAR NEWS : दारोगा मर्डर केस मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 18 लोगों को मिली यह सजा; शराब तस्करों से हाथापाई में गई थी जान Bihar News: बिहार में इस रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, 20 सितंबर को निरीक्षण Bihar police transfer : पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति Bihar Politics: राजद का नया चुनावी दांव, युवाओं पर फोकस, कट सकते हैं कई उम्रदराज नेताओं के टिकट ! Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल.. Success Story: कम हाइट और ऊंचे हौसले! पहली कोशिश में UPSC पास कर बनीं IAS अधिकारी, जानिए... आरती डोगरा की प्रेरक कहानी
13-Oct-2023 03:06 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आप सांसद 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। संजय सिंह 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर थे। रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने आप सांसद को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को रातभर ईडी के हेडक्वार्टर में रखा गया। इसके बाद बीते 5 अक्टूबर को ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड की अपील कोर्ट से की थी। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया था।
संजय सिंह की पांच दिनों की ईडी रिमांड 10 अक्टूबर को खत्म हो रही थी। ईडी ने मंगलवार को संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया था और अदालत से पांच दिन की और रिमांड की मांग की। ईडी ने कोर्ट में दलील दी थी कि संजय सिंह ने पूछताछ के दौरान सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया है। फोन के डेटा के बारे में सांसद संजय सिंह ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया।
रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद 13 अक्टूबर को ईडी ने संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से आगे रिमांड बढ़ाने की अपील नहीं की। जिसके बाद कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, संजय सिंह ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।संजय सिंह ने ईडी के एक्शन को गलत बताते हुए अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
बता दें कि संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली है। ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल दो करोड़ रुपए की राशि की लेनदेन हुई। रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ रुपए का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था।