ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Vijay Deverakonda On Pakistan: पाकिस्तान को लताड़ने से लेकर औरंगजेब को मारने तक, विजय देवरकोंडा के हालिया बयानों ने फैंस में मचाई खलबली

Vijay Deverakonda On Pakistan: साउथ के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने हालिया घटनाओं पर कई आक्रामक बयान दिए हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है. इस एक्टर ने जो बातें कह दी हैं उसे कहने की हिम्मत हर कोई नहीं कर सकता.

Vijay Deverakonda On Pakistan
विजय और सूर्या
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Vijay Deverakonda On Pakistan: सूर्या और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘रेट्रो' के प्रचार के लिए पहुंचे विजय देवरकोंडा ने इस दौरान कई ऐसे बयान दे दिए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाकर रख दी है. लोग इस एक्टर की दाद दे रहे हैं और कह रहे कि काश इतनी हिम्मत किसी बॉलीवुड के एक्टर में भी होती. बताते चलें कि अपने बयानों के बाद विजय कई पाकिस्तान प्रेमियों के निशाने पर भी आ गए हैं.


पहलगाम हमले से आहत विजय ने इस देश को लताड़ते हुए कहा है कि “पाकिस्तान खुद अपना देश नहीं संभाल पा रहा वह हमसे क्या जंग लड़ेगा? एक दिन ऐसा आएगा जब पाकिस्तान के लोग पाकिस्तान के खिलाफ ही विद्रोह छेड़ देंगे. वह दिन ज्यादा दूर नहीं”. इसके अलावा कश्मीर और कश्मीरियों पर बात करते हुए इस तेलगु एक्टर ने कहा है कि “कश्मीर और कश्मीरी दोनों ही भारत के हैं. किसी और को इनकी तरफ आँख उठाकर देखने की भी हिम्मत नहीं करनी चाहिए.”


इस दौरान विजय से रैपिड फायर राउंड में एक सवाल भी पूछा गया है जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया, विजय से सवाल किया गया कि अगर समय में पीछे जाने का मौका मिले तो क्या करना चाहेंगे? जिसका जवाब देते हुए विजय ने कहा “मैं समय में पीछे जाकर औरंगजेब और अंग्रेजों की पिटाई करना चाहूँगा, औरंगजेब ने भारत के साथ जो किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, मैं उससे मिलना नहीं चाहूँगा बस उसे पीटना चाहूँगा.”  


आगे इस बारे में बात करते हुए विजय ने कहा “हाल ही में मैंने ‘छावा' देखी, और तब से औरंगजेब को और ज्यादा पीटने का मन कर रहा है”. बताते चलें कि विजय देवरकोंडा के ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे. इधर बात करें सूर्या और पूजा की नई फिल्म ‘रेट्रो’ की तो इसका निर्देशन कार्तिक सुब्बराज ने किया है. सूर्या की यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है. रेट्रो के इवेंट में विजय के साथ अभिनेता सूर्या खुद भी मौजूद थे. ‘रेट्रो’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें