ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

सुशांत सिंह राजपूत पर संजय लीला भंसाली बोले- “मेरा साथ देने के लिए नाम में राजपूत लिखना बंद कर दिया था”, अब लोग मुझ पर कर रहे हैं केस

MUMBAI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठ रहे सवालों पर फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने चुप्पी तोडी है. संजय लीला भंसाली ने कहा है कि लोग नहीं जानते कि वो औ

सुशांत सिंह राजपूत पर संजय लीला भंसाली बोले-  “मेरा साथ देने के लिए नाम में राजपूत लिखना बंद कर दिया था”, अब लोग मुझ पर कर रहे हैं केस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठ रहे सवालों पर फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने चुप्पी तोडी है. संजय लीला भंसाली ने कहा है कि लोग नहीं जानते कि वो और सुशांत एक दूसरे को कितना चाहते थे. भंसाली ने कहा है कि फिल्म पद्मावती के समय उनका साथ देने के लिए सुशांत ने अपने नाम में राजपूत लिखना बंद कर दिया था.


सुशांत की मौत पर केस के बाद सफाई
दरअसल संजय लीला भंसाली ने उन मुकदमों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनके समेत बॉलीवुड के कुछ और दिग्गजों को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए जिम्मेवार बताया गया है. बिहार के मुजफ्फरपुर और पटना की अदालत में केस दायर कहा गया है कि करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली जैसे लोगों की प्रताड़ना के कारण सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या करनी पड़ी.


इसके बाद संजय लीला भंसाली के ऑफिस से बयान जारी किया गया है. इस बयान में संजय लीला भंसाली ने कहा है कि सुशांत के निधन पर शोक जता रहे लोगों को पता ही नहीं है कि वो और संजय को कितना चाहते थे और एक दूसरे के काम को भी पसंद करते थे.


मेरे कारण नाम में राजपूत लिखना बंद कर दिया था
संजय लीला भंसाली ने बताया कि न सिर्फ एक बार बल्कि चार बार ऐसे मौके आए जब वे सुशांत सिंह राजपूत को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे. वे चाहते थे कि सुशांत उनके साथ काम करें. वो सुशांत को अपनी चार फिल्मों का हिस्सा बनाना चाहते थे. लेकिन डेट उपलब्ध नहीं होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी. संजय लीला भंसाली ने खास तौर पर इस बात का जिक्र किया है कि फिल्म पद्मावती पर विवाद के दौरान जब जयपुर में भंसाली पर हमला हुआ तो उनका साथ देने के लिए सुशांत ने अपने नाम के साथ राजपूत लिखना बंद कर दिया था.


संजय लीला भंसाली की ओर से जारी बयान में सुशांत सिंह राजपूत और एकता कपूर के रिश्तों की बात की गई है. भंसाली ने दावा किया है कि एकता और सुशांत करीबी दोस्त थे. दोनों न सिर्फ दोस्त थे बल्कि एक-दूसरे के काम को भी बेहद पसंद करते थे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें