ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

सुशांत की दोस्त संजना सांघी से पूछताछ, इसी हीरोइन ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था !

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) से पूछताछ कर रही है. संजना सांघी सुशांत की अच्छी दोस्त और उनकी आखिरी

सुशांत की दोस्त संजना सांघी से पूछताछ, इसी हीरोइन ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था !
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) से पूछताछ कर रही है. संजना सांघी सुशांत की अच्छी दोस्त और उनकी आखिरी फिल्म फिल्म 'दिल बेचारा' की को-स्टार हैं.


संजना को सोमवार को ही पुलिस ने समन किया था, लेकिन दिल्ली में होने के कारण वह नहीं आ सकी थीं. दरअसल वह इस वक्त दिल्ली में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थीं. वह अपना काम खत्म करके बीती रात 10 बजे मुंबई पहुंची थीं. मंगलवार को दोपहर में पुलिस के सामने संजना पेश हुई हैं.



सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ है. इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में एक्ट्रेस संजना सांघी हैं. इस केस में पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया है. वे पुलिस स्टेशन पहुंच चुकी हैं. जहां उनसे पूछताछ की प्रक्रिया चालू है.




2018 में 'मी-टू कैम्पेन' के दौरान मीडिया में खबरें आई थी कि संजना ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया. सुशांत सिंह राजपूत जब अपनी फिल्म 'दिल बेचारा' की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त कुछ अफवाह थीं कि सुशांत ने अपनी सह कलाकार संजना को गलत तरीके से छुआ था. हालांकि, बाद में संजना ने खुद ही मीडिया में आकर इन खबरों को निराधार बताया था.



खबरों के मुताबिक, पुलिस संजना से यही जानना चाहती है कि आखिर फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत के स्वभाव में किसी तरह के कुछ बदलाव दिखाई दिए थे या नहीं. हालांकि, सुशांत ने इसका खंडन करते हुए दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. बाद में संजना ने सुशांत पर आरोप लगाने की खबरों को गलत बताया था.



सुशांत की मौत के सिलसिले में पुलिस ने परिवार, दोस्त, पुराने मैनेजर, टीम मेम्बर्स, हाउस स्टाफ और फ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत करीब अब तक 26 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. यशराज फिल्म्स की ओर से वह कॉन्ट्रैक्ट कॉपी भी जमा की जा चुकी है, जिसे सुशांत ने 2012 में साइन किया था. उनके डॉक्टर का बयान अभी नहीं लिया गया है. पिछले बुधवार को उनके सीए का बयान दर्ज किया गया था.






इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें