ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

सुशांत सुसाइड केस में पुलिस ने यशराज फिल्म्स के 2 अधिकारियों से की पूछताछ, फिल्म ‘पानी’ नहीं बनने का खुला राज

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स के दो अधिकारियों से पूछताछ किया है. पूछताछ में कई बातें सामने आई है. दोनों पूर्व वाइस प्रेजि

सुशांत सुसाइड केस में पुलिस ने यशराज फिल्म्स के 2 अधिकारियों से की पूछताछ, फिल्म ‘पानी’ नहीं बनने का खुला राज
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स के दो अधिकारियों से पूछताछ किया है. पूछताछ में कई बातें सामने आई है. दोनों पूर्व वाइस प्रेजिडेंट प्रोडक्शन रहे आशिष सिंह से पूछताछ की और यशराज फिल्म्स के साथ पहले काम आशिष पाटिल से भी पूछताछ की. साल 2012 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुए यशराज फिल्म्स के कॉन्ट्रैक्ट पर इन दोनों के साइन था. 

खुला राज क्यों नहीं बनी फिल्म पानी

पुलिस के हाथ वह कॉन्ट्रैक्ट पेपर हाथ लगा है जो सुशांत और यशराज फिल्म्स के साथ हुआ था. बताया गया है कि यशराज एक एक्टर के साथ सिर्फ तीन फिल्मों को लेकर ही कॉन्ट्रैक्ट करता है. फिल्म की सफलता के बाद इसके आगे बढ़ाया जाता है. लेकिन सुशांत सिंह के साथ सिर्फ दो ही फिल्में बनी थी. जिसमें फिल्म शुद्ध देसी रोमांस और ब्योमकेश बक्शी बन चुकी थी. 

तीसरी फिल्म पानी सुशांत सिंह राजपूत की बनने वाली थी. बताया जा रहा है कि इसके निर्देशक शेखर कपूर थे. शेखर ने फिल्म पानी का बजट 150 करोड़ रुपए बताया था. जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म को बनाने से इंकार कर दिया था. इस इंकार के बाद निर्देशक शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत को ठेस पहुंचा था. फिलहाल पुलिस हर मामले की जांच कर रही है. बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह ने मुंबई के बांद्रा स्थिति घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें