ब्रेकिंग
नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्ट

सोनू सूद ने ट्रेन की गेट पर लटक कर किया सफर तो रेलवे ने लगाई फटकार, एक्टर ने कहा.. Sorry

DESK: हिन्दी और तमिल फिल्मों के बड़े अभिनेता सोनू सूद को ट्रेन की पायदान पर यात्रा करना महंगा पड़ गया। सोनू सूद को ट्रेन की गेट पर लटक कर यात्रा करने पर नॉर्दर्न रेलवे ने एक ट्वीट

सोनू सूद ने ट्रेन की गेट पर लटक कर किया सफर तो रेलवे ने लगाई फटकार, एक्टर ने कहा.. Sorry
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: हिन्दी और तमिल फिल्मों के बड़े अभिनेता सोनू सूद को ट्रेन की पायदान पर यात्रा करना महंगा पड़ गया। सोनू सूद को ट्रेन की गेट पर लटक कर यात्रा करने पर नॉर्दर्न रेलवे ने एक ट्वीट कर चेतवानी देते हुए कहा कि, इस तरह से यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। कृप्या कर ऐसा न करें, इस प्रकार के वीडियो को शेयर करने से आपके प्रशंसकों के बीच गलत संदेश जा सकता है। इस पर सोनू सूद ने अपनी लगती स्वीकार की और ट्वीट कर सॉरी बोला।


दरअसल, सोनू सूद ने 13 दिसंबर को ट्विटर और फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का लोकप्रिय गाना मुसाफिर हूं यारों, चल रहा था और सोनू सूद मस्ती में ट्रेन की पायदान पर बैठे दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद नॉर्दर्न रेलवे ने बॉलीवुड अभिनेता के इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, देश और दुनिया के लाखों लोगो के लिए आप आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार के वीडियों से आपके प्रशंसकों के बीच गलत संदेश जा सकता है। कृप्या कर ऐसा न करें,सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाएं।


वहीं, अपने इस वीडियो पर रेलवे के तरफ से ट्ववीट किये जाने पर बॉलीवुड अभिनेता ने माफ़ी मांगते हुए  लिखा कि मैं क्षमा प्रार्थी हूं, बस यू ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों गरीब जिनकी ज़िन्दगी अभी भी ट्रेन के दरवाजों पर गुजरती है। अंत में सुद ने रेलवे की तारीफ करते हुए कहा कि इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए धन्यवाद।

बता दें कि, सोनू सूद के वीडियो को ट्विटर पर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट भी किया है। वहीं फेसबुक पर 2 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो देखा है और 4 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है। कुछ फैंस ने तो सोनू सूद को सावधान रहने तक की नसीहत दे डाली है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें