ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

सलमान खान ने शुरू की अपनी नई फिल्म ‘कभी ईद कभी दीपावली’ की शूटिंग

DESK: बॉलीवुड के दबंग भाईजान एक बार फिर अपनी नई फिल्म की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। ‘कभी ईद कभी दीपावली’ की शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। सलमान खान ने इस फिल्म

सलमान खान ने शुरू की अपनी नई फिल्म ‘कभी ईद कभी दीपावली’ की शूटिंग
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बॉलीवुड के दबंग भाईजान एक बार फिर अपनी नई फिल्म की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। ‘कभी ईद कभी दीपावली’ की शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने फैंस के लिए साझा किया है। जिसमें वो बिलकुल अलग अवतार में नजर आ रहे है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने यह भी बताया की उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है पर उन्होंने अभी तक उस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।


वही आगे हम मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान ने अपनी नई फिल्म ‘कभी ईद कभी दीपावली’ की शूटिंग मुंबई स्थित विले पार्ले में शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान इस विशेष शेड्यूल में अपनी विशेषता एक्शन-ओरिएंटेड सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें की इस शूटिंग में कुछ दिनों बाद तेलुगु स्टार वेंकटेश दग्गुबाती के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।


इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा उनके जीजा आयुष शर्मा, जाहिर इकबाल और शहनाज गिल मुख्य  किरदार में नजर आने वाले है। बता दें की इस फिल्म में इन सबके अलावा साउथ के स्टार वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आएंगी।


इस फिल्म को लेकर दावा यह भी किया जा रहा था की यह फिल्म 2023 में ईद के मौके पर रिलीज़ की जायेगी। लेकिन अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। बात यदि सलमान खान की वर्कफ्रंट करे तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आ सकते है। बता दें की वो जल्द ही टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर-3 के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग को भी शुरू कर सकते हैं। जिसमें वो रॉ एजेंट का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा सलमान खान पठान, बजरंगी भाईजान-2 में भी नजर आने वाले हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें