ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

रानी चटर्जी को अचानक आने लगे गंदे - गंदे मैसेज, भोजपुरी एक्टर्स ने पुलिस से की मदद की मांग

DESK : भोजपुरी फिल्मों की क्वीन रानी चटर्जी इन दिनों परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह वह गंदे मैसेज हैं, जो उन्हें लगातार भेजे जा रहे हैं। अभिनेत्री ने इससे तंग आकर मुंबई पुलिस से ग

रानी चटर्जी को अचानक आने  लगे गंदे - गंदे मैसेज, भोजपुरी एक्टर्स ने पुलिस से की मदद की मांग
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भोजपुरी फिल्मों की क्वीन रानी चटर्जी इन दिनों परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह वह गंदे मैसेज हैं, जो उन्हें लगातार भेजे जा रहे हैं। अभिनेत्री ने इससे तंग आकर मुंबई पुलिस से गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है। उनके पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


दरअसल, भोजपूरी रानी चटर्जी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक यूजर की आईडी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। अभिनेत्री ने सुरेश कुमार झा नाम के इस यूजर को लेकर लिखा, 'फिर नई फेक आईडी से तुम आ गई। अब तुम तैयार हो जाओ जेल जाने के लिए.' एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से हेल्प मांगते हुए लिखा कि मैसेज करने वालों को जल्द रोका जाए। 


मालूम हो कि, भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी अभिनय के साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी चर्चित हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह दिलचस्प पोस्ट करती हैं, जिस पर फैंस दमकर रिएक्शन भी देते हैं। वहीं उनकी दिलकश तस्वीरों पर भी उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी काफी चर्चित नाम है। 


आपको बताते चलें कि, रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं. ससुरा बड़ा पैसावाला, देवरा बड़ा सतावेला, रानी नंबर 786 और सीता जैसे फिल्मों में न केवल उनकी एक्टिग की सराहना हुई, बल्कि उनको भोजपुरी क्वीन भी कहा जाना शुरू कर दिया गया। रानी चटर्जी का असली नाम सबिहा शेख है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें