ब्रेकिंग
बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौती

मुजफ्फरपुर कांड पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान, शेल्टर होम की स्क्रिप्ट कम्पलीट

PATNA : बिहार के चर्चित शेल्टर होम कांड पर फिल्म बनने जा रही है. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ इस स्टोरी पर कमा करने जा रहे हैं. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पूरे देश में चर्चित रह

मुजफ्फरपुर कांड पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान, शेल्टर होम की स्क्रिप्ट कम्पलीट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के चर्चित शेल्टर होम कांड पर फिल्म बनने जा रही है. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ इस स्टोरी पर कमा करने जा रहे हैं. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पूरे देश में चर्चित रहा था. इस मामले में दर्जनों लोग आज सलाखों के पीछे हैं. अब इस सच्ची घटना पर आधारित मूवी बनने जा रही है. जिसे कोई और नहीं बल्कि शाहरुख़ खान बनाने वाले हैं. इस फिल्म के बारे में अभी से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं. 


किंग खान एक नई फिल्म प्रड्यूस करने जा रहे है और वह मूवी बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में कई नाबालिग लड़कियों से हुए बलात्कार के मामले पर आधारित है. इस फिल्म का डायरेक्शन पुलकित करेंगे. पुलकित इससे पहले सुभाष चंद्र बोस, रोर और 'मरून' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. सूत्रों की माने तो फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है. अब इसके कास्ट को फाइनल करने का काम हो रहा है. फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में पुलकित ने काफी रिसर्च किया गया है. उम्मीद है की फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी. फिल्म में एक जर्नलिस्ट का किरदार हीरो होगा. 


ऐसी ख़बरें मीडिया रिपोर्ट से सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि ऐसे कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख़ जल्द ही इस मूवी को लेकर काम शुरू करने वाले हैं. शाहरुख़ के फैन जो उनका परदे पर वापसी का इंतजार कर रहे उन्हें शायद थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. भले शाहरुख़ अभी एक्टिंग नहीं कर रहे हों, पर वो लगातार फिल्मों को प्रड्यूस कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही उनकी प्रड्यूस की गई फिल्म 'कामयाब' हाल में रिलीज हुई है जिसमें संजय मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें