ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Sen Rachel: मॉडल और मिस पुडुचेरी सैन रेचल ने किया सुसाइड, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sen Rachel: मॉडल और मिस पुडुचेरी 2021 विजेता सैन रेचल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। डिप्रेशन से जूझ रहीं सैन ने नींद की गोलियों का सेवन किया था। निधन के बाद इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है।

Sen Rachel
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Sen Rachel: मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मॉडल और मिस पुडुचेरी 2021 विजेता सैन रेचल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने रविवार को पुडुचेरी स्थित JIPMER अस्पताल में अंतिम सांस ली। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन ने आत्महत्या की है। उनके निधन से फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। फैंस और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की है।


सैन रेचल का असली नाम शंकर प्रिया था। उन्होंने 2019 में 'मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु' और 2021 में 'मिस पुडुचेरी' का खिताब जीता था। अपनी डार्क स्किन को लेकर मॉडलिंग इंडस्ट्री में उन्हें कई बार भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया। 


वे लंदन, जर्मनी, फ्रांस जैसे देशों में मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी थीं। अपनी मां को बचपन में ही खो देने के बाद उनके पिता ने उनकी परवरिश की और उन्हें मॉडलिंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इंडस्ट्री में 'गोरेपन' के रुझान के खिलाफ अपनी बेटी का हमेशा साथ दिया।


जानकारी के मुताबिक, सैन हाल ही में शादी के बंधन में बंधी थीं और डिप्रेशन से जूझ रही थीं। 5 जुलाई को उन्होंने नींद की गोलियों का अत्यधिक सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उनके पिता उन्हें पुडुचेरी के सरकारी अस्पताल ले गए, फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें JIPMER अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को उनका निधन हो गया।


उरलैयनपेट्टई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक उनकी आत्महत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बुलंद इरादों और संघर्षों के लिए जानी जाने वाली सैन की इस तरह मौत से उनके प्रशंसक और शुभचिंतक बेहद आहत हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें