ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jolly LLB 3: विवादों में फंसी 'Jolly LLB 3' , अक्षय कुमार और अरशद वारसी को कोर्ट का समन

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ विवादों में फंस गई है। वकीलों और जजों को गलत ढंग से दिखाने के आरोप में कोर्ट ने समन जारी किया है। फिल्म की रिलीज पर भी रोक लग सकती है।

Movie Masala
मूवी मसाला
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार लगातार अपने फिल्म और स्टंट को लेकर शुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने 'जॉली एलएलबी 3' की अनाउंसमेंट की थी। फैन्स काफी उत्साहित थे कि एक बार फिर से उनको कोर्ट रूम ड्रामा जो देखने को मिलेगा लेकिन अब ये फइल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। इस खबर से फैंस में उदसी भी देखी जा रही है।


हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसके बाद बाद इसे लेकर पुणे सिविल कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म में वकीलों और न्यायपालिका को अनुचित और अपमानजनक ढंग से दिखाया गया है। यह याचिका वकील वाजेद खान और गणेश मास्खे की ओर से दाखिल की गई है। याचिका के मुताबिक, फिल्म में वकीलों और जजों को हल्के-फुल्के मजाक और 'मामू' जैसे शब्दों से संबोधित किया गया है, जो न्यायिक प्रणाली और कानूनी पेशेवरों का सीधा अपमान है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में कोर्ट रूम को एक पारिवारिक झगड़े की तरह प्रस्तुत किया गया है, जो लीगल सिस्टम की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।


इस याचिका पर सुनवाई करते हुए 12वें जूनियर डिवीजन सिविल जज जे.जी. पवार ने फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं को 28 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने फिल्म की प्रस्तावित रिलीज, जो कि 19 सितंबर 2025 को होनी है, पर स्थगन की संभावनाओं को भी खुला रखा है।


टीजर रिलीज के बाद इस विवाद ने सोशल मीडिया और फिल्मी हलकों में खासा तूल पकड़ लिया है। जहां एक ओर फैन्स फिल्म के तीसरे भाग को लेकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर लीगल समुदाय से इसे कड़ी आपत्ति का सामना करना पड़ रहा है। अब सभी की निगाहें 28 अगस्त की सुनवाई पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्ट में पेश होते हैं, और क्या फिल्म की रिलीज तय तारीख पर हो पाती है या नहीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें