ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Bihar Crime News: बहू के कारनामे से पिता-पुत्र की मौत, छोटे बेटे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जहरीला पदार्थ खाने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जहरीला पदार्थ खाने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है। अगरेर गांव की है। इस मामले में पुलिस ने परिवार की बहू को हिरासत में लिया है।


जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण राजू भगत के किराए के मकान में 48 वर्षीय बेचन चौधरी अपने परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार को बेचन चौथरी और उनका 19 वर्षीय बड़ा बेटा विशाल कुमार उम्र दोनों घर में मृत पाए गए। बेचन चौधरी का छोटा पुत्र विशाल कुमार उम्र करीब 14 वर्ष सदर अस्पताल में इलाजरत है। बताया जा रहा है कि बेचन चौधरी ग्राम रामपुर थाना धनसोइ जिला बक्सर के निवासी थे और किराए के मकान में सासाराम में रहते थे।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहु ने ही अपने परिवार वालों को जहरीले पदार्थ खिलाया है, जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 वर्षीय बेटे का इलाज जारी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। साथ ही बेचन की बहू को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों ने बहू पर जहरीला पदार्थ मिलाकर खाना बनाने का आरोप लगाया है।


पुलिस का कहना है कि पुलिस ग्रामीणों और सगे संबंधियों से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है साथ ही बहू को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। घर की भी तलाशी ली गई है ताकि मामले के तह में पहुंचा जा सके। फिलहाल घटना के विषय में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं चल पाई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें