ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

आखिर क्यों इंडस्ट्री से खफा चल रहीं Genelia Deshmukh? बॉलीवुड को लेकर सामने आया एक्ट्रेस का बड़ा बयान

Genelia Deshmukh: जेनेलिया देशमुख अब पहले की भांति फिल्मों में दिखाई नहीं देती। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने इंडस्ट्री की आलोचना की है। जल्द ही 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ आएंगी नजर।

Genelia Deshmukh
जेनेलिया देशमुख
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Genelia Deshmukh: अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इधर हाल ही में एक साक्षात्कार में जेनेलिया ने बॉलीवुड की उस मानसिकता पर सवाल उठाए हैं जो शादी के बाद अभिनेत्रियों को दरकिनार कर देती है। चाहे कितनी भी अच्छी अभिनेत्री हो शादी के बाद उन्हें काम मिलना अचानक से बंद हो जाता है। उन्होंने अपने दिल का दर्द साझा करते हुए कहा कि शादी का उनके काम से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी इंडस्ट्री में उन्हें वैसी भूमिकाएं मिलनी बंद हो गईं, जैसी वह पहले निभाती थीं।


जेनेलिया ने बताया कि सितारे जमीन पर में काम करने के लिए उन्हें तीन बार ऑडिशन देना पड़ा था। उन्होंने बॉलीवुड की उस सोच की आलोचना की जो मानती है कि शादीशुदा अभिनेत्रियों को बड़े या अर्थपूर्ण किरदारों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "लोग सोचते हैं कि मैं शादीशुदा हूं, इसलिए मुझे ऐसे किरदारों की जरूरत नहीं। लेकिन मैं वही अभिनेत्री हूं, जो मैं पहले थी।" जेनेलिया ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माण की दुनिया बदल रही है और अब इंडस्ट्री को भी अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है।


जेनेलिया की यह बात कई अन्य अभिनेत्रियों की कहानी को भी दर्शाती है, जिन्हें शादी के बाद इंडस्ट्री में कम अवसर मिले। उनकी यह टिप्पणी बॉलीवुड में प्रचलित रूढ़ियों पर एक गंभीर सवाल उठाती है। उधर सितारे जमीन पर के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने जेनेलिया की प्रतिभा की तारीफ की है और कहा कि उनकी दक्षिण भारतीय सिनेमा में लोकप्रियता और अभिनय क्षमता ने इस किरदार के लिए उन्हें पहली पसंद बना दिया था।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें