ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bhojpuri Song: ‘छने छने बदले तहरो मिजाज रजऊ, उड़नबाज...’ भोजपुरी गाने पर दो सिंगर के बीच विवाद, जानिए.. क्या है वजह?

Bhojpuri Song: छने छने बदले तहरो मिजाज रजऊ, उड़नबाज रजऊ, गाने को लेकर भोजपुरी की दो सिंगर के बीच विवाद छिड़ गया है. इसे गाने वाली शिल्पी राज पर गाना चोरी करने का आरोप लगा है.

Bhojpuri Song
गाना चोरी करने का आरोप
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। भोजपुरी कलाकारों के बीच कभी अफेयर तो कभी लव स्टोरी को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। इस बार मामला थोड़ा अलग है। इसबार विवाद एक भोजपुरी गानें को लेकर हुआ है, जिसके बाद भोजपुरी की दो बड़ी सिंगर आमने आमने आ गई हैं।


दरअसल, हाल के दिनों में यूट्यूब से लेकर रील तक धूम मचा रहे भोजपुरी सॉन्ग ‘छने छने बदले तहरो मिजाज’ गाने को लेकर दो बड़ी सिंगर के बीच विवाद हो गया है। भोजपुरी की मशहूर सिंह शिल्पी राज ने इस गाने के गाया है। शिल्पी राज पर इस गाने को चोरी करने का आरोप लगा है। 


यूपी की देवरिया की रहने वाली शिल्पी राज ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे कई गाने दिए हैं। शिल्पी राज के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच सिंगर करीना पांडेय ने शिल्पी राज पर उनका गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। करीना पांडेय ने दावा किया है कि यह गाना उनका है।


विवाद बढ़ता देख शिल्पी राज ने अपना पक्ष रखा है और कहा है कि यह गाना करीना पांडेय का नहीं है बल्कि नेहा सिंह राठौर का है। जिसे नेहा ने तीन चार साल पहले गाया था। शिल्पी राज द्वारा नेहा सिंह राठौर को क्रेडिट दिए जाने के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है।


बता दें कि शिल्पी राज पर गाना चोरी करने का आरोप लगाने वाली करीना पांडेय लोक गायिका हेमा पांडेय की बहन हैं। हेमा पांडेय अपनी दो बहनों करीना और सविता के साथ पारंपरिक गीत गाती हैं। तीनों बहनें पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें