ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Chhaava: “छावा की सफलता का श्रेय विकी को नहीं जाता बल्कि..”, महेश मांजरेकर के बयान से मच गई सोशल मीडिया पर सनसनी

Chhaava: “लोग सिनेमा हॉल विकी कौशल को देखने नहीं आए थे”, ‘छावा’ पर महेश मांजरेकर के बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाकर रख दी है. इन्होने यह भी कहा है कि “बॉलीवुड को महाराष्ट्र ने बचा लिया”.

Chhaava
छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में विकी कौशल-महेश मांजरेकर
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Chhaava: ‘छावा’ बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म बन गई है जिसे अब सदियों तक याद रखा जाएगा. इस फिल्म में अभिनेता विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया, और कमाल का निभाया. इस बात से तो हर वो व्यक्ति सहमत है, जिसने इस फिल्म को देखा है. कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने विकी कौशल को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया है.


फिल्म ने केवल भारत में 600 करोड़ की कमाई कर डाली. अगर विश्व भर के बॉक्स-ऑफिस पर इसकी कमाई की बात की जाए तो यह आंकड़ा 800 करोड़ के पार चला जाता है. इस फिल्म की सफलता से बॉलीवुड समेत पूरा देश गदगद है. अब इसकी सफलता के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और एक्टर महेश मांजरेकर ने एक बड़ा बयान दे दिया है.


उनका कहना है कि “यदि विकी कौशल को यह लगता है कि लोग उनकी वजह से इस फिल्म को देखने सिनेमा हॉल आए तो यह सही नहीं है, लोग किरदार की वजह से फिल्म देखने आए. छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार ने लाखों लोगों को सिनेमा हॉल तक खींचा. अगर लोग विकी कौशल की वजह से फिल्म देखने आए होते तो इससे पहले की उनकी सभी फ़िल्में भी चलतीं. मगर ऐसा नहीं हुआ”.


आगे इस बारे में बात करते हुए महेश मांजरेकर ने यह भी कहा है कि “मैं गर्व से इस बात को कह सकता हूँ कि महाराष्ट्र ने बॉलीवुड को बचा लिया. इस फिल्म की सफलता का ज्यादातर श्रेय महाराष्ट्र को जाता है. विशेषकर पुणे और आसपास के इलाकों के लोगों को”. ज्ञात हो कि इन बातों के दौरान महेश मांजरेकर ने यह माना है कि छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में विकी कौशल ने उम्दा अभिनय का प्रदर्शन किया, इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें