ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

मोतीचूर के 'चकनाचूर' होने का पहले ही पता चल चुका था, फिल्म देखकर फूट-फूटकर रोई थीं आथिया

MUMBAI: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हो चुकी है. लेकिन दर्शकों का अटेंशन पाने में यह फिल्म फेल हो गई है. फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले हैं. लेकिन खास बात यह

मोतीचूर के 'चकनाचूर' होने का पहले ही पता चल चुका था, फिल्म देखकर फूट-फूटकर रोई थीं आथिया
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUMBAI: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हो चुकी है. लेकिन दर्शकों का अटेंशन पाने में यह फिल्म फेल हो गई है. फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले हैं. लेकिन खास बात यह है कि मोतीचूर के चकनाचूर होने का अंदेशा फिल्म की हीरोइन आथिया शेट्टी को पहले ही पता चल चुका था. 


फिल्म की डायरेक्टर देबमित्रा बंसल ने बताया है कि फिल्म देखकर आथिया शेट्टी फूट-फूटकर रोने लगी थीं. एक वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा कि- 'आथिया ने फिल्म देखी. वो एंड रिजल्ट देखकर शॉक्ड हो गई थीं. उन्होंने कहा कि ये बहुत बुरी फिल्म थी. ये रिलीज नहीं हो सकती. इतना हार्डवर्क करने के बाद रिजल्ट देख वो उदास हो गई. जिस दिन उन्होंने फिल्म देखी वो रोनी लगी थीं.'


आपको बता दें कि फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में आथिया शेट्टी लीड रोल में हैं. वहीं इस मूवी में वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट रोल में हैं.  इस फिल्म से डायरेक्टर भी बहुत निराश हैं. डायरेक्टर ने आरोप लगाया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर राजेश भाटिया ने मूवी को बर्बाद कर दिया. देबमित्रा ने कहा- 'मुझे फिल्म तब दिखाई गई थी जब कोर्ट ने राजेश भाटिया को आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि आपको निर्देशक को फिल्म दिखानी होगी. फिल्म देखने के बाद, मैंने मन ही मन सोचा कि, उन्होंने ये क्या बनाया है? फिल्म की कहानी को पूरी तरह से बदल दिया गया था. ये वो कहानी नहीं है जिसे मैंने बनाने के लिए निर्धारित किया था. उन्होंने मेरी फिल्म और मेरे करियर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.'


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें