ब्रेकिंग
नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्ट

बिहार: बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के कार्यक्रम में हंगामा, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

KISHANGANJ: किशनगंज में जिला स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन भारी बवाल हो गया। रविवार की शाम खगड़ा शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर कुर्सियां

बिहार: बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के कार्यक्रम में हंगामा, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KISHANGANJ: किशनगंज में जिला स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन भारी बवाल हो गया। रविवार की शाम खगड़ा शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर कुर्सियां चलीं। दरअसल, रविवार को इंडियन आइडियल फेम बॉलीवुड सिंगर सलमान अली का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में मौजूद लोग झूम रहे थे, इसी बीच कार्यक्रम में बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से नाराज लोगों ने हंगाम मचाया शुरू कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।


दरअसल, 14 जनवरी 1990 को पूर्णिया से विधिवत अलग होकर किशनगंज को जिला का दर्जा मिला था। बिहार के तत्कालीन सीएम जगन्नाथ मिश्रा ने किशनगंज को जिला घोषित किया था। हर वर्ष स्थापना दिवस के मौके पर किशनगंज जिला प्रशासन की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार भी 14 जनवरी से जिला स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दूसरे दिन मुबंई से इंडियन आइडियल फेम बॉलीवुड सिंगर सलमान अली को बुलाया गया था।


इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास की व्यवस्था की गई थी हालांकि बिना पास के भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए पहुंच गए थे। पास के मुताबिक ही कार्यक्रम में कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। खगड़ा शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम लोगों के खचाखच भरा हुआ था। बॉलीवुड सिंगर सलमान अली अपनी प्रस्तुति दे रहे थे और दर्शक उनके गानों पर झूम रहे थे। इसी बीच स्टेडियम में मौजूद खड़े लोगों ने कुर्सी नहीं मिलने से नाराज होकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने कुर्सियों को तोड़कर जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। बाद में वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से हालात को काबू में किया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें