ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बबुआनी भी जाग गई, अब मधुबनी नरसंहार के पीड़ितों से मिलेंगे

PATNA : मधुबनी नरसंहार की घटना पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बबुआनी भी जाग गई है. पवन सिंह मधुबनी की घटना को लेकर आहत हैं और उन्होंने बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर गांव जाने का फैसला

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बबुआनी भी जाग गई, अब मधुबनी नरसंहार के पीड़ितों से मिलेंगे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मधुबनी नरसंहार की घटना पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बबुआनी भी जाग गई है. पवन सिंह मधुबनी की घटना को लेकर आहत हैं और उन्होंने बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर गांव जाने का फैसला किया है. मधुबनी की घटना के बाद पहली बार पवन सिंह ने एक बयान जारी किया है. पवन सिंह ने कहा है कि :पिछले तीन-चार दिनों से उनका मन बेहद दुखी है. मैं मधुबनी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और जल्द ही मधुबनी जाऊंगा."


दरअसल मधुबनी नरसंहार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार क्षत्रिय समाज से आने वाले नेताओं और सेलिब्रिटी से सवाल पूछा जा रहा है. पवन सिंह भी लोगों की नाराजगी को समझ गए हैं. लिहाजा अब उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी संवेदना जताई है. पवन सिंह ने फैसला किया है कि वह मोहम्मदपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात भी करेंगे.


भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मधुबनी की घटना पर खेद जताते हुए ये एक वीडियो जारी किया और बिहार सरकार से अपील की कि वे इस मामले कड़ी कार्रवाई करें. पवन ने कहा कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.ताकि इस तरह की घटना दूसरे परिवार के साथ न दुहराया जाय. उन्होंने कहा कि "मेरे पास कोई शब्द नहीं है. मैं निःशब्द हूं. मैं इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हूं और जल्द ही उनसे मिलने भी जाऊंगा."


पवन सिंह ने इस तरह की घटनाओं को मानवता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण भी करार दिया और बिहार सरकार से दोषियों को सजा दिलाने की भी मांग की.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें