ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

अब WhatsApp एक ही नंबर से दूसरे मोबाइल में भी चलेगा !, आपका नंबर बिना इजाजत कोई ग्रुप में ऐड नहीं कर सकता, पढ़ें पूरी खबर

DESK : व्हाट्सएप यूजर्स के लिए कंपनी कई नए फीचर्स लाने की तैयारी में है. कुछ फीचर्स प्राइवेसी फोकस्ड रहे हैं तो कुछ फीचर्स यूजर इंटरफेस से जुड़े हैं. जिसमें से सबसे ख़ास फीचर्स

अब WhatsApp एक ही नंबर से दूसरे मोबाइल में भी चलेगा !, आपका नंबर बिना इजाजत कोई ग्रुप में ऐड नहीं कर सकता, पढ़ें पूरी खबर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : व्हाट्सएप यूजर्स के लिए कंपनी कई नए फीचर्स लाने की तैयारी में है. कुछ फीचर्स प्राइवेसी फोकस्ड रहे हैं तो कुछ फीचर्स यूजर इंटरफेस से जुड़े हैं. जिसमें से सबसे ख़ास फीचर्स ये है कि अब यूजर्स एक ही नंबर से दूसरे डिवाइस में भी व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं. इसके अलावा आपकी इजाजत के बिना कोई भी व्यक्ति आपको ग्रुप में ऐड नहीं कर सकता है.


नए साल पर व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बहुत कुछ ख़ास होने वाला है. 2020 में कंपनी डार्क मोड और डिसपियरिंग मैसेज जैसे बड़े फीचर्स भी लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही वॉट्सऐप के फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है. डार्क मोड एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन में दिया जा चुका है और इसके तहत तीन ऑप्शन्स भी दिए गए हैं.


मल्टिपल डिवाइस सपोर्ट यानी कि एक ही नंबर से दो मोबाइल फोन या डिवाइस में अब व्हाट्सएप यूज हो सकता है. कंपनी ये फीचर भी लाने की तैयारी में है. एक वॉट्सऐप अकाउंट को एक साथ एक से ज्यादा डिवाइस और स्मार्टफोन्स में चलाया जा सकेगा. इसके अलावा ठीक इंस्टाग्राम के जैसे स्टेटस फॉर क्लोज फ्रेंड्स का ऑप्शन भी अपडेट होने वाला है. सर्च इमेज फीचर भी हो सकता है कि कंपनी अपडेट करेगी. यूजर्स भेजे और रीसिव किए गए इमेज को वॉट्सऐप में आसानी से सर्च कर सकते हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें