ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक

घरेलू गैस सिलेंडर लेते समय और धोखाधड़ी से बचने के लिए दो आसान ट्रिक है, जिसे आजमा कर आप यह पता कर सकते हैं कि LPG टंकी फुल है या नहीं। जानें आसान और कारगर तरीके।

बिहार न्यूज
गैस चेक करने का तरीका जानिए
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि टंकी पूरी तरह भरी हुई हो, ताकि आप किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बच सकें। यदि आप सीधे गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर नहीं लेते हैं, आपके घर पर आकर वेंडर सिलेंडर की डिलीवरी करता है, तब उस वक्त गैस की जांच जरूर करें। ऐसा करने से पता चलेगा कि सिलेंडर में गैस कम तो नहीं है। आइए जानते हैं कैसे चेक करेंगे?


सिलेंडर में गैस का स्तर जांचने के लिए किसी महंगे उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। आप इसे दो आसान तरीकों से चेक कर सकते है, पहला, वजन मापकर और दूसरा, गीले कपड़े की मदद से आप सिलेंडर के गैस को चेक कर सकते हैं। सिलेंडर में गैस सही रहेगा तब जल्द गैस खत्म नहीं होगा। यदि गैस कम रहा तो समय से पहले गैस खत्म हो जाएगा और परेशानी बढ़ेगी। 


घरेलू एलपीजी सिलेंडर में सामान्यतः 14.2 किलोग्राम गैस भरी जाती है, जबकि खाली सिलेंडर का वजन लगभग 15 किलोग्राम होता है। इस प्रकार भरे हुए सिलेंडर का कुल वजन करीब 29 किलोग्राम होना चाहिए। यदि आपके पास वजन मापने का साधन है, तो आप आसानी से इसकी पुष्टि कर सकते हैं।


दूसरा तरीका गीले कपड़े का है, जो काफी सरल और प्रभावी माना जाता है। इसके लिए सिलेंडर पर गीले कपड़े से एक सीधी लाइन बनाएं और कुछ समय तक प्रतीक्षा करें। जिस हिस्से में गैस होगी, वह भाग देर तक गीला रहेगा, जबकि खाली हिस्सा जल्दी सूख जाएगा।


हालांकि गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने पर गड़बड़ी की संभावना कम होती है, फिर भी पूरी तरह भरोसा करने के बजाय डिलीवरी के समय जांच करना समझदारी है। डिलीवरी बॉय के पास भी गैस जांचने का उपकरण होता है, जिससे आप सिलेंडर की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें