ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

लाल जोड़े में सांवली दुल्हन ने मचाई धूम, वायरल हो रही फोटोज..आप भी देखें डस्की ब्राइड का इंडियन वेडिंग लुक

Shyama Premi Nair viral look: सोशल मीडिया पर श्यामा प्रेमी नायर नाम की दुल्हन वायरल हो रही है। दुल्हन के वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं।

Shyama Premi Nair viral look
लाल जोड़े में सांवली दुल्हन ने मचाई धूम
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Shyama Premi Nair viral look: कहते हैं हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। दूल्हे के लिए उसकी दुल्हन दूनिया की सबसे खूबसूरत लड़की होती है। शादी के लुक के लिए लड़कियां पहले से कई सारे प्लान करती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटोज वायरल हुई हैं, जिसमें एक खूबसूरत डार्क स्किन टोन वाली महिला दुल्हन बनते हुए नजर आ रही है। उसने भारतीय लिबास पहनकर यह साबित किया कि ब्यूटी सिर्फ गोरे रंग में नहीं, बल्कि अंदर की खूबसूरती में छिपी होती है।


दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों श्यामा प्रेमी नायर नाम की महिला के वेडिंग फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं। श्यामा प्रेमी नायर के लाल शादी के जोड़े ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनका ये लुक बेहद स्टनिंग और आकर्षक था, जिसमें वे अपनी खूबसूरती और स्टाइल के साथ खास लग रही थीं। श्यामा प्रेमी नायर ने केशव नाम के लड़के से शादी की है। श्यामा की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं, और उनकी खूबसूरती को देख लोग हैरान रह गए हैं। 


श्यामा ने अपनी शादी के लिए एक बिल्कुल खास और पारंपरिक साउथ इंडियन ब्राइडल लुक चुना, जो हर नजर को अपनी ओर खींच रहा था। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी, जो न सिर्फ उसकी खूबसूरती को बढ़ा रही थी, बल्कि साड़ी और भी रॉयल लुक दे रही थी। इसके साथ उन्होंने एक नेट फैब्रिक वाला वेल पहना, जो उनके लुक को और भी निखार रहा था। इस स्टाइलिश और पारंपरिक लुक ने उनकी शादी के इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया और उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें