ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

स्टेशन पर नहीं करना होगा इंतजार, अब 20 KM दूर से बुक कर सकेंगे जनरल रेल टिकट,पटना जंक्शन पर शुरू हुई सुविधा

PATNA : बिहार में रेल से सफ़र करने वाले यात्रियों को अब पहले से अधिक सुविधा मिलने जा रही है। अब रेलयात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए घंटों लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अब राज्

स्टेशन पर नहीं करना होगा इंतजार, अब 20 KM दूर से बुक कर सकेंगे जनरल रेल टिकट,पटना जंक्शन पर शुरू हुई सुविधा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  बिहार में रेल से सफ़र करने वाले यात्रियों को अब पहले से अधिक सुविधा मिलने जा रही है। अब रेलयात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए घंटों लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अब राज्य के रेल यात्रियों को रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर दानापुर मंडल ने यूटीएस एप से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए तय की गयी दूरी को बढ़ा दिया है। 


दरअसल, अब जनरल टिकट लेकर सफ़र करने वाले यात्री अपने मोबाइल के एक एप के जरिए यात्रा शुरू करने से पहले स्टेशन से 20 किमी दूर से ही टिकट बुक करा सकेंगे। हालांकि, इससे पहले भी रेल यात्रियों को लिए यह सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन, उसमें  यह सुविधा एप पर पांच किमी के दायरे में ही मिल पाती थी। इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। पूमरे के मुख्य जनंसपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह नया नियम बनाया गया है। रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे में शुरू भी कर दी गयी है। 


बता दें कि, इस एप के शुरूआती दौर में यात्री 2 किमी की परिधि के अंदर से ही टिकट बुक कर सकते थे। इसके बाद इसका विस्तार 5 किमी तक किया गया। इसमें कई बार मोबाइल से नेटवर्क गायब होने की समस्या के चलते लोग टिकट नहीं बुक कर पाते थे। इसी को देखते हुए अब यह दूरी 20 किमी तय कर दी गयी है। 


वहीं, मोबाइल से जरिए जनरल टिकट कटवाने के लिए सबसे पहले यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करना होगा।  इसके बाद लाॅगिन आइडी, मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने के बाद मैसेज से प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग डालना होगा। फिर टिकटों के प्रकार, यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट और यात्रियों की संख्या का चयन करें। इसके बाद टिकट की राशि का भुगतान करने के लिए आर वायलेट या युपीआई यूटीएस काउंटर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें