ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पटना : रिश्तों में जहर घोल रहा सोशल मीडिया, पासवर्ड बना दुश्मन, लाइक-कमेंट को लेकर टूट रहे रिश्ते

PATNA : सोशल साइट तेजी से पति-पत्नी और दो लोगों के बीच में जहर घोल रहा था. बड़े शहरों के तर्ज पर छोटे शहरों में भी ऐसे मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. पासवर्ड और मोबाइल लॉक का असर अ

पटना : रिश्तों में जहर घोल रहा सोशल मीडिया, पासवर्ड बना दुश्मन, लाइक-कमेंट को लेकर टूट रहे रिश्ते
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सोशल साइट तेजी से पति-पत्नी और दो लोगों के बीच में जहर घोल रहा था. बड़े शहरों के तर्ज पर छोटे शहरों में भी ऐसे मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. पासवर्ड और मोबाइल लॉक का असर अब लोगों की लाइफ पर पड़ने लगा है. फोन की तरह लोग रिश्ते बदलने की बात कर रहे हैं. इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है. पटना महिला आयोग और हेल्पलाइन में ऐसे कई मामले आएं हैं, जिसमें पासवर्ड और ऐप लॉक लड़ाई की वजह बन रहे हैं और बात संबंध विच्छेद तक पहुंच जा रही है.  

केस.1

महिला आयोग में एक पति ने अपना पक्ष रखते हुए अपनी बताया कि उसकी पत्नी देर रात तक व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती है. जिसके कारण सुबह जाग नहीं पाती और ना ही बच्चों को तैयार करती है. बच्चे को बार-बार लेट पहुंचने, ड्रेस गंदे होने, होमवर्क नहीं करने के कारण उसे स्कूल से निकाल दिया गया है. पति के मना करने पर भी वह नहीं मानती है और घर के किसी काम पर ध्यान नहीं देती है. पति के मना करने पर पत्नी ने महिला हेल्पलाइन में इसकी शिकायत कर दी.  

केस. 2

महिला आयोग और हेल्पलाइन में कई ऐसे केस सामने आए  जिसमें पासवर्ड और मोबाइल लॉक को लेकर दंपत्ति के बीच में विवाद हुआ और मामला अलग होने पर जा पहुंचा. काउंसिलिंग के दौरान यह बात सामने आई की पासवर्ड और पैटर्न लॉक की वजह से झगड़ा शुरू हुआ और नौबत हाथ उठाने तक पहुंच गई. बोरिंग रोड की सीमा ने आयोग में घरेलू हिंसा होने का बात बताया. पर  तहकीकात में लॉक और पासवर्ड का मामला सामने आया. 

केस.3

कंकड़बाग में लिव इन में रहने वाले एक जोड़े महिला हेल्पलाइन में पहुंचे. दसअसल दोनों में पोस्ट पर लाइक-कमेंट को लेकर झगड़ा हुआ तो दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अनाप-शनाप सबूत को वायरल करना शुरू कर दिया. काउंसिलिंग के दौरान यह बात सामने आई कि प्रेमिका के पोस्ट पर लाइक और कमेंट नहीं करने की बात उसे बुरी लगी और उसने प्रेमी के खिलाफ पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया. ऐेसे कई मामले लगभग हर सप्ताह सामने आ रहे हैं जिसमें दो लोगों के लाइफ के बीच सोशल साइट दिवार बनता जा रहा है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें